केजीएफ 2 की रिलीज को लेकर नई तारीख आई सामने, जानिए कब तक फिल्म हो सकती है रिलीज, फैंस बेताब

Mumbai News : मुंबई । फिल्म ‘केजीएफ’ (KGF) ने कामयाबी के झंडे गाढ़े थे। इस फिल्म को देखकर लोगों ने इसमें एक्शन और कहानी को सराहा था। इस फिल्म ने साउथ ऑडियंस के साथ साथ नॉर्थ ऑडियंस को भी अपनी दीवाना बना दिया था। बम्पर हिट साबित होने वाले इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी तैयार है और फैंस को भी इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभी तक इसे रिलीज नहीं किया जा सका है। पहले इस फिल्म को 16 जुलाई को रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने ऐसी तबाही मचाई कि दोबारा से सब कुछ बंद करना पड़ा। थियेटर्स से लेकर फिल्म की रिलीज, शूटिंग पोस्ट प्रोडक्शन का काम सब पर रोक लगी हुई है।

लेकिन अब साल 2021 के मचअवेटेड फिल्म ‘केजीएफ 2’ (KGF Chapter 2) को फैंस के बीच लाने के लिए नए रिलीज डेट की घोषणा की गई है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कंडेल ने ट्वीट्टर पर ट्वीट कर के जानकारी दी है कि- ‘#KGFChapter2 9 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो सकती है, बशर्ते कि तब तक कोविड नियंत्रण में हो और पूरे भारत में सिनेमाघर फिर से खुल जाएं। #केजीएफ2’

इसी के फिल्म के मेकर्स भी यही आशा कर रहे हैं कि तब तक स्थिति नियंत्रित हो जाए और एक बार फिर से सिनेमाघरों में लोगों का जाना शुरू हो सके। हालांकि, फिल्म मेकर प्रशांत नील की तरफ से अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। वहीं दूसरी ओर फैंस भी इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

बता दें, इस फिल्म में भी एक बार फिर कन्नड़ स्टार यश का जलवा देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर भी काफी समय पहले ही रिलीज हो चुका है। जिसे देखने के बाद से ही फैंस के बीच पूरी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी। अब देखना होगा की थियेटर्स को खोलने के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!