घर से बाहर मार्निंग वाक पर निकले व्यक्ति की हादसे में गई जान : इधर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मार दी टक्कर

Datia news : दतिया। घर से सुबह टहलने निकले व्यक्ति का क्या मालूम था कि कुछ देर में ही वह जानलेवा हादसे का शिकार हो जाएगा। सड़क पर रफ्तार से चलने वाले वाहन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। जिसके चलते असमय ही लोग काल कलवित हो जाते हैं।

ऐसी ही एक घटना में शहर की मंगल ढावे के पास बनी कालौनी से सुबह के समय घर से मार्निंग वाक पर निकले अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना का शिकार हुए अधेड़ को आसपास के लोगों ने गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डाक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसने दमतोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार गत सोमवार मंगल ढावा के पास निवासी किशोरी पुत्र दयाराम सुबह के समय घर से घूमने निकले थे। जो अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। मृतक के पुत्र पंकज विश्वकर्मा की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

वहीं एक अन्य मामले में झांसी रोड पर रावतपुरा कालेज तिराहे पर बस क्रमांक यूपी93 9338 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चालक बाइक सवार आशीष पुत्र चंद्रभान निवासी दर्शन कालौनी दतिया को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार को चोटें आई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter