बांग्लादेश की सफल यात्रा के बाद भूटान पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ,द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने का हैं लक्ष्य

नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर बांग्लादेश यात्रा के बाद भूटान पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने अपने समकक्ष से मुलाकात की. इस दौरान आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने पर विस्तार से बातचीत हुई. एस जयशंकर भूटान नरेश जिग्मे खेसर नमग्‍याल वांगचुक, भूटान के प्रधानमंत्री ल्‍योनचेन डॉ लोटे छेरिंग से मुलाकात करेंगे.

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ढाका में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेश मंत्री डॉ एके अब्‍दुल मोमिन से मुलाकात की. उनका यह दौरा भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरा होने के अवसर पर दोनों देशों के बीच जारी उच्च स्‍तरीय यात्राओं के तहत हो रहा है. इससे पहले डॉ. जयशंकर पिछले वर्ष मार्च में बांग्लादेश गए थे. विदेश मंत्री ने बताया कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा हुई.

इस बात पर सहमत हुए कि हमारे घनिष्‍ठ पड़ोसी भागीदारी लगातार आगे बढ़ रही है. इसे आगे ले जाने का हमारा साझा प्रयास होगा. संयुक्त परामर्शदात्री आयोग के लिए उनकी मेजबानी की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter