रात में दतिया के होटलों की जांच को निकली टीम : एसडीएम और टीआई ने खंगाले रजिस्टर, बिना आईडी के ठहरे मिले लोग

Datia news : दतिया। अब हर शुक्रवार और शनिवार को दतिया के सभी होटलों पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। इस दौरान इन होटलों में बाहर से आकर ठहरने वालों की पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य जानकारियां भी जांची गई। ताकि दतिया शहर में आने वाले हर व्यक्ति के बारे में पुलिस को पूरी जानकारी मिल सके।

यह पूरी कवायद शुक्रवार और शनिवार को दतिया में पीतांबरा पीठ पर दर्शन करने बाहर से आने वाले लोगों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में हर तरह की सतर्कता आवश्यक मानते हुए टीम को मैदान में उतारा गया है।

इसी क्रम में शुक्रवार रात को ही एसडीएम संतोष तिवारी और टीआइ धीरेंद्र मिश्रा ने पुलिस बल के लिए शहर के होटल कंफर्ट इन, जगन्नाथ पैलेस सहित अन्य होटलों पर पहुंचकर वहां जांच की।

इस दौरान एक होटल में आगरा से आए कुछ लोग बिना आइडी के ठहरे मिले। जिस पर उन्हें बाहर बुलाकर शिनाख्त की गई। साथ ही होटल संचालक को सख्त चेतावनी दी गई कि अगर अब आगे से कोई भी व्यक्ति होटल में बिना आइडी के ठहराया गया तो होटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि गुरुवार को जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्थाओं में सुधार और कसावट लाने के लिए कलेक्टर स्वप्निल वानखडे और एसपी सूरज कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को निगरानी बढ़ाने और वाहन चेकिंग अभियान चलाने की

हिदायत दी थी। इसके साथ ही शहर के सभी होटलों में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी रखने और संचालकों को बिना आईडी के किसी को भी न ठहरने देने की समझाइश देने के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस ने जमकर लगाई लताड़ : होटलों में बिना आइडी लोगों को ठहराने की प्रवृति दतिया में बढ़ती जा रही है। यहां पीतांबरा पीठ के आसपास सहित अन्य जगहों पर बने होटल और लॉज में संचालक शुक्रवार और शनिवार को आने वाले लोगों को ठहरा लेते हैं।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब जांच को निकली टीम को नजर बाग में बने होटल के कमरे से चार लोग बिना इंट्री कराए वहां ठहरे मिले। इसके बाद टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने उन्हें बाहर बुलाया। साथ ही लताड़ लगाई कि अगर बिना आईडी के ठहरे मिले तो उन पर कार्रवाई होगी।

कांड करके चले जाओगे तो कौन होगा जिम्मेदार : होटल में आगरा से आए लोगों को पुलिस ने फटकार लगाई कि आप अगर कांड करके दतिया से चले जाओगे तो कौन जिम्मेदार होगा।

आपकी कोई पहचान तक यहां नहीं मिलेगी। यह गलत है। अगर अब ऐसा हुआ तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने उक्त लोगों से अपनी आइडी होटल रजिस्टर में दर्ज कराने की हिदायत भी दी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter