यूपी के ग्राम प्रधान 5 बसों में श्रद्धालुओं को लेकर पहुंचे पण्डोखर धाम : गुरुशरण महाराज से लिया आशीर्वाद, ग्रामीणों ने किए देव-दर्शन, देर रात तक हुआ भजन-कीर्तन !

दतिया । उत्तर प्रदेश के ग्राम सिजारा (मऊरानीपुर) के ग्राम प्रधान रणवीर सिंह पटेल अपने क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ 5 बसों में सवार होकर पण्डोखर धाम पहुंचे। यहां सभी श्रद्धालुओं ने धाम के पीठाधीश्वर संत  गुरुशरण महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रमुख देव स्थलों पर मत्था टेका।

पण्डोखर धाम के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि ग्राम प्रधान रणवीर सिंह पटेल विगत 5-6 वर्षों से लगातार अपने निजी खर्च पर क्षेत्रवासियों को सामूहिक तीर्थयात्रा करा रहे हैं। शुक्रवार देर रात धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी पण्डोखर सरकार, श्री हाथीवान महाराज, द्वादश ज्योतिर्लिंग, श्री पाण्डेश्वर महादेव और माता महाकाली के दर्शन किए।

दर्शन के बाद सभी यात्रियों ने अन्नपूर्णा क्षेत्र में प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद देर रात तक आश्रम में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने ढोलक-मंजीरों के साथ जमकर भजन-कीर्तन किया। शनिवार सुबह सभी तीर्थयात्री रतनगढ़ माता के दर्शन के लिए रवाना हो गए। वहां से यह जत्था मां पीतांबरा पीठ (दतिया) और ओरछा धाम होते हुए वापस अपने गांव सिजारा लौटेगा। धाम के सचिव मुकेश गुप्ता ने ग्राम प्रधान के इस धार्मिक व सामाजिक प्रयास की सराहना की।

धाम में किए विविध देव स्थलों के दर्शन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु : शुक्रवार रात्रि पण्डोखर धाम पहुंचे यात्रियों ने धाम परिसर में स्थापित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की:

देव-दर्शन व पूजा: श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी पण्डोखर सरकार, श्री हाथीवान महाराज, द्वादश ज्योतिर्लिंग, श्री पाण्डेश्वर महादेव, माता महाकाली एवं श्री हनुमान पंचअखाड़ा के दर्शन कर मनौती मांगी।

भंडारा व भजन-कीर्तन: सभी यात्रियों ने अन्नपूर्णा क्षेत्र में प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद देर रात तक आश्रम परिसर में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने ढोलक-मंजीरों की थाप पर भक्तिमय भजनों और नृत्य से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!