दोस्तों के साथ जा रहे युवक को मारी गोली : रुपयों के लेनदेन को लेकर हमलावरों से हुआ था विवाद

Datia news : दतिया। रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ दिन पहले हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं काे ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पांच माह पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए आरोपितों ने एक युवक पर कट्टे से गोली मार दी। गोली युवक के कंधे में जा लगी। जिसके बाद आरोपित मौके से भाग निकले।

यह भी पढ़ें : मां के साथ गंदी हरकत करता था चौकीदार : नाराज बेटे ने कुल्हाड़ी से बार कर बेरहमी से कर दी हत्या

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के काले महादेव मंदिर के पास शुक्रवार देर रात की है। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर चार आरोपिताें को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार घायल युवक अरविंद गुप्ता पुत्र लक्ष्मी नारायण गुप्ता निवासी शनिचरा मोहल्ला ने पुलिस को बताया कि गत पांच माह पहले उसकी काले महादेव मंदिर निवासी सुरेश खांगट और जीत खांगट के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। तभी से दोनों उससे रंजिश रखते थे।

अरविंद के मुताबिक शुक्रवार देर रात जब वह अपने दोस्त अनंत गुप्ता, निशांत गोस्वामी और आशीष शुक्ला के साथ काले महादेव छोटी माता वाली गली से गुजर रहा था तभी वहां रास्ते में आरोपित सुरेश खांगट का घर पड़ा।

जहां पहले से ही सुरेश खांगट, जीत खांगट, शिवम भारती एवं सुरेश बैठे थे। उन्होंने अरविंद को देखा तो भड़क गए और उससे गाली गलौज करने लगे। इस पर जब अरविंद और उसके दोस्तों ने उन्हें रोकना चाहा तो आरोपित जीत ने कट्टा निकालकर उन पर फायर झोंक दिया। जिसकी गोली अरविंद के कंधे में जा लगी।

फायरिंग के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। इसके बाद अरविंद को उसके दोस्त उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे और स्वजन को भी खबर दी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने चारों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter