शो में आया बड़ा ट्विस्ट : अब सच में प्रेग्नेंट होगी आरोही ?, क्या नील देगा साथ या फिर ……..

मुंबई : टीवी जगत का सबसे पुराना और हिट शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ सालों से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाया हुआ है। शो में अब इतने सारे मोड़ आगए है की कहानी में एक अलग ही लेवल का ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। शो में जनरेशन गैप को भी बिलकुल सही अंदाज़ में पेश किया गया है।

लेकिन “यह रिश्ता क्या कहलाता है” शो की कहानी में अब इतना ड्रामा देखने को मिल रहा है की दर्शक को ये सीरियल और ज्यादा पसंद आने लगा है । फ़िलहाल प्रणाली राठौड़ यानी अक्षु और हर्षद चोपड़ा उर्फ़ अभी के होने वाले बच्चे को लेकर खुशियां दिखाई जा रही है लेकिन अब स्टोरी ने यु टर्न ले लिया है और नील और आरोही के रिश्ते के आस-पास घूम रही है।

प्रेग्नेंट होगी आरोही
नील के सामने आरोही की प्रेग्नेंसी का सच के आगया है, जिसको लेकर बिचारा नील बहुत ज्यादा परेशान हो जाता है और वो आरोही से रिश्ता तोड़ने का फैसला करता है। लेकिन अब राजन शाही प्रोडक्शन के इस शो में एक और नया मोड़ आने वाला है। जहा आप देखेंगे की आरोही सच में प्रेग्नेंट होगी, जिससे सबके होश उड़ जाएंगे।

नील की बर्थडे पार्टी
पार्टी की शुरुवात में नील आता है। हर कोई नील को हैप्पी बर्थडे विश करता है। आनंद का कहना है कि जब बच्चे आएंगे तो यह फिर से एक बड़ा जश्न होगा। नील उदास दिखाई देता है। मंजिरी पूछती है कि क्या आपका आरोही से कोई झगड़ा हुआ है। नील बोलता है की ऐसा कुछ नहीं हुआ है। हर कोई नील से कहता है कि वह जो चाहे गिफ्ट ले ले।दादी ने नील को जन्मदिन की बधाई दी। वह उसे आशीर्वाद देती है। हर कोई नील को विश करता है।

नील कहते हैं कि मां ने यह पूजा रखी है, मैं सबको सच बताना चाहता हूं। तभी अक्षु कहती हैं की प्लीज गुस्से में फैसला न लें। वे आरोही को आते हुए देखते हैं। नील परेशान हो जाता है और वह से चला जाता है। आरोही कहती है मुझे तुमसे कुछ कहना है। अक्षु उसे अपनी बकवास बंद करने को कहती है। मंजिरी कहती है आरोही, आज सब कुछ शुभ हो जाएगा।

क्या सच में आरोही देगी गुड न्यूज़ ?
जी हां , इस शो में अब एक और बड़ा ट्विस्ट आगया है। जहा आरोही बिरला हाउस से पहले डॉक्टर के पास जाकर आती है और अनुमान लगाया जा रहा है की इसी बारे में वह अक्षरा से भी बात करना चाहती है लेकिन अक्षरा उसकी बात नहीं सुनती। लेकिन तभी, अक्षरा के पास डॉक्टर का फोन आता है और वह डॉक्टर की बात सुनकर हैरान रह जाती है। हालांकि, अब अपकमिंग एपिसोड में ही इस राज से पर्दा हट सकता है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर की तरफ से अक्षरा को आरोही की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी मिलती है।

नील छोड़ देगा आरोही का साथ
शो में नील अपने देखा की नील अपने भाई अभी से बात करता है की वो आरोही को छोड़ना का फैसला ले चुका है।लेकिन ऐसे में अब आरोही के प्रेग्नेंट होने पर नील का क्या रिएक्शन होता यह देखने वाली बात है। क्या नील आरोही पर भरोसा कर पायेगा या नहीं , बहुत सारी चीज़े अब शो में दिलचस्प मोड़ लेकर आएंगी।

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter