‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: आरोही-नील के मंडप में शॉकिंग कदम उठाएंगे अभि और अक्षु, संगीत के फंक्शन में साथ करेंगे डांस

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आरोही और नील की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दूसरी तरफ अक्षरा आरोही को बेनकाब करने की प्लानिंग कर रही है। इस बीच अक्षु और अभि फिर से करीब आते हुए नजर आ रहे हैं। अब शो में नया ट्विस्ट बेहद दर्शकों को बेहद सरप्राइज करने वाला है।

अभि-अक्षु के फैसले से सब होंगे सरप्राइज
शो में महिमा का सच सामने आने के बाद अक्षरा और अभिमन्यु फिर से करीब आते हुए नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में अभिमन्यु अक्षरा से मिलने जाता है। वह अक्षरा से अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने के लिए कहता है। अब अपकमिंग ट्रैक में दोनों अपने फैसले से गोयनका परिवार और बिड़ला परिवार को चौंकाने वाले हैं।

अभि-अक्षु करेंगे शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि जिस मंडप में नील और आरोही की शादी करेंगी उसी मंडप में अक्षरा और अभिमन्यु भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इससे पहले अभि छिप-छिपकर अक्षु के साथ रोमांस करता हुआ नजर आएगा।

दोनों संगीत के फंक्शन में रोमांटिक डांस भी करेगा जिसे देखकर मंजिरी भी खुश हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों दिल दिया गल्लां और जग घूमया पर डांस करते हुए नजर आएंगे।

अक्षरा खोलेगी आरोही की पोल
दूसरी तरफ अक्षरा और अभिमन्यु आरोही और नील की शादी को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन नील की खुशी के लिए मंजरी इस शादी का सपोर्ट कर रही है। शो के प्रोमो के अनुसार अक्षरा को आरोही के कॉन्ट्रैक्ट के पेपर मिलते हैं। वह आरोही को बेनकाब करने का फैसला करती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter