मुंबई : ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक जोरदार मोड़ आ रहा है। अपनी बहन पर जान छिड़कने वाली अक्षरा ने आरूही को एक जोरदार थप्पड़ लगा दिया है। आखिर दोनों बहनों में ऐसा क्या हुआ जो अक्षरा को इस हद तक जाना पड़ गया। शो के प्रोमो से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अक्षरा को इस बात का पता लग गया है कि मंजरी के एक्सिडेंट की वजह आरू है। तो इसके बाद शो में क्या ट्विस्ट आएगा, इसका इंतजार रहेगा।
अभिमन्यु के हाथ लगा एक्सीडेंट का फूटेज
अभिमन्यु जैसे ही हॉस्पिटल पहुंचता है, उसे इनवेस्टिगेटर का फोन आ जाता है। वह उसे बताते हैं कि उन्हें एक्सीडेंट का फूटेज मिल चुका है और फूटेज में दो लोग नजर आए थे। इनवेस्टिगेटर की बात सुनने के बाद अभिमन्यु फुटेज देखता है और उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
View this post on Instagram
A post shared by yeh rishta kya kehlata hai (@yeh_rishta_kya_kehlata_hai_3_)
सबको हॉस्पिटल आने के लिए बोलेगा अभिमन्यु : अभिमन्यु एक्सीडेंट का फुटेज हाथ लगते ही सबको हॉस्पिटल पहुंचने के लिए कहता है। अक्षरा भी घबराहट में हॉस्पिटल आ तो जाती है, लेकिन उसकी हालत बहु खराब रहती है। दूसरी तरफ अभिमन्यु का भी पारा चढ़ा रहता है, लेकिन जैसे ही वह हॉस्पिटल पहुंचते हैं, अभि उन्हें सरप्राइज देता है। वह अक्षरा के लिए म्यूजिक थेरेपी डिपार्टमेंट शुरू करता है।
View this post on Instagram
A post shared by yeh rishta kya kehlata hai (@yeh_rishta_kya_kehlata_hai_3_)
परिवार के सामने बेनकाब होगी आरोही : अभि के बुलाने पर जब अक्षु और आरोही ऑफिस पहुंचते हैं तो देखते हैं कि पूरे परिवार को वहां बुलाया गया है। वे सभी बताते हैं कि अभि उन्हें कुछ दिखाना चाहता है। कहानी में आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि अभि, आरोही को बेनकाब करने के लिए क्या फैसला करता है। क्या इससे अक्षरा के सामने भी कोई परेशानी आने वाली है?
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
View this post on Instagram
A post shared by yeh rishta kya kehlata hai (@yeh_rishta_kya_kehlata_hai_3_)
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
अक्षरा पूछेगी सारा सच : अक्षरा भी आरोही से पूछती है कि क्या दुर्घटना का मंजरी से कोई संबंध है। इस पर आरोही उसके सामने अपने गुनाह को कबूल करेगी। आरोही इस बात पर अक्षरा से चुप रहने और किसी को कुछ न बताने के बारे में कहेगी। आरोही कहती है कि उसका इरादा किसी को मारने का नहीं था।