‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: आरोही के इरादों का पर्दाफाश करेगा अभिमन्यु, मंजरी के इस ताने से शॉक हुई अक्षरा

स्टार प्लस के पॉपुलर शो सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मेकर्स अब जल्द ही दर्शकों को सरप्राइज करने वाले हैं। शो में आरोही और नील के रिश्ते को लेकर जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। मंजरी खुद दोनों का रिश्ता पक्का करने के लिए गोयनका हाउस पहुंच गई है। अब शो में नया ट्विस्ट बेहद दिलचस्प साबित होने वाला है।

अभि ने बनाया नया प्लान
शो में हमने देखा कि मंजिरी खुद अभिमन्यु के साथ नील का रिश्ता लेकर गोयनका हाउस पहुंच गई है। जबकि अभि और अक्षु आरोही और नील को समझाने में लगे हुए हैं।

दूसरी तरफ आरोही बिड़ला हाउस की बहू बनने और भविष्य में बिड़ला अस्पताल संभालने की तैयारी कर रही हैं। लेकिन इस बीच अभि ने नया प्लान बनाया है।

अभी करेगा आरोही का पर्दाफाश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो के अपकमिंग ट्रैक में अभिमन्यु अभिमन्यु आरोही को उसके असली रूप का खुलासा करने के लिए चकमा देगा।

अभि और अक्षु पहले ही आरोही और नील को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ मंजरी दोनों के रिश्ते का पूरा सपोर्ट कर रही है।

मंजरी के ताने से शॉक हुई अक्षु
लेटेस्ट एपिसोड में अक्षरा अभिमन्यु को समझाने की कोशिश करती है कि आरोही और नील एक दूसरे के लिए सही मैच नहीं हैं। तब मंजरी अक्षरा को ताना मारती है कि जो अपने रिश्ते को संभाल नहीं सकता उसे उस पर व्याख्यान देने का हक नहीं है।

अक्षरा यह सुनकर शॉक हो जाती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अभी और अक्षु कैसे इस शादी को रोकते है और आरोही का सच सबके सामने कैसे आता है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter