‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: पूरा होगा फैंस का इंतजार, दुल्हन के अवतार में ग्रैंड एंट्री करेगी अक्षरा, एक दूसरे से दिल की बात कहेंगे अभि-अक्षु

प्राणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के फैंस को बेहद खूबसूरत तोहफा मिलने वाला है। शो में लंबे आरसे के बाद अक्षरा और अभिमन्यु फिर से एक होते हुए नजर आने वाले है। अक्षरा की ग्रैंड एंट्री भी दर्शकों के लिए बेहद एंटरटेनिंग डेबिट होने वाली है।

अक्षु ने की ग्रैंड एंट्री
शो के अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु की इच्छा के अनुसार अक्षरा दुल्हन की डोली में सजकर भव्य तरीके से उसके जीवन में वापस आ जाती है। अक्षरा को बारात के साथ दुल्हन के अवतार में देख अभिमन्यु बेहद खुश हो जाता है। फिर वह भी दूल्हे के गेटअप में आकर अक्षरा को जॉइन करता है और डांस करता है। बिड़ला हाउस में अक्षरा की यह ग्रैंड एंट्री बेहद शानदार होती है।

Banner Ad

दिल खोलकर बातें करेंगे अभि-अक्षु
गृहप्रवेश से ठीक पहले अक्षरा और अभिमन्यु दिल खोलकर बातें करते नजर आएंगे। उनकी यह बातचीत अभि और अक्षु के फैंस के लिए दिल छू लेने वाली साबित होने वाली है।

अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा बिड़ला परिवार से गृहप्रवेश का इंतजार करने के लिए कहेगी क्योंकि उसे पहले अभिमन्यु से बात करने की जरूरत है।

अभिमन्यु करेगा अपने प्यार का इजहार
इसके बाद दोनों अपने अतीत, उतार-चढ़ाव के बारे में बात करते और बताते है कि समय के साथ प्यार कैसे दोगुना हो गया है। अक्षरा एक डर के बारे में बात करेगी जो उसे उसके पास वापस आने से रोक रही है। अभिमन्यु अक्षरा से यह भी कहेगा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। इसके बाद मंजरी अक्षरा और अभिमन्यु का गृहप्रवेश करती है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter