नील के लिए आरोही ने ठुकराई अभिमन्यु की डील, नील-आरोही की शादी की बात करने गोयनका हाउस पहुंचेगा अभि

स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मंजरी के सामने अक्षरा और अभिमन्यु का सच आ गया है। मनीष भी अक्षरा के बिड़ला हाउस में रहने को लेकर नाराज है और साथ में नील और आरोही का ट्रैक भी कहानी को दिलचस्प बना रहा है। शो के अपकमिंग ट्रैक में मेकर्स दर्शकों को कई सरप्राइज देने वाले है।

आज के एपिसोड़ में आरोही नील से कहती है कि गोयनका फैमिली ड्रामा करेगी लेकिन अक्षरा को छोड़कर सभी उन्हें स्वीकार करेंगे। नील अक्षरा पर अपना विश्वास दिखाता है और कहता है कि एक बार जब वह उसके प्यार की गहराई सीख जाएगी, तो वह समझ जाएगी।

अभिमन्यु अक्षरा को मिलने के लिए बुलाता है। स्वर्णा सुहासिनी से कहती है कि वह उन्हें कुछ बताना चाहती है और मनीष के वापस आने के बाद फोन करने को कहती है। इधर अभिमन्यु आरोही से मिलते हैं और अक्षरा नील से मिलती है।

Banner Ad

अभि ने आरोही को दिया प्रपोजल
नील अक्षरा से कहता है कि उसे यकीन है कि वह उससे बात करेगी। वह आरोही के लिए अपने प्यार को कबूल करता है। अभिमन्यु आरोही से नील से शादी करने के उसके इरादे के बारे में पूछता है। वह आरोही से कहता है कि वह नील के लिए सही मैच नहीं है। आरोही अभिमन्यु से कहती है कि वह नील से प्यार करती है। अभिमन्यु को उसकी बात पर भरोसा नहीं होता है। नील अक्षरा से कहता है कि आरोही अब बदल गई है। अक्षरा उसे समझाती है कि आरोही को अपने करियर से प्यार है। अभिमन्यु आरोही को एक प्रपोजल देता है। वह उसे न्यूयॉर्क जाने और नील छोड़ने के लिए कहता है। आरोही शॉक हो जाती है। इधर अक्षरा भी नील को समझाने की कोशिश करती है।

अक्षु ने की नील को समझाने की कोशिश
वह कहती है कि आरोही उसके लिए परफेक्ट मैच नहीं है। वह नील को आरोही का टेस्ट करने के लिए कहती है कि वह बिरला अस्पताल छोड़ रहा है। नील अक्षरा से कहता है कि उसने उस पर भरोसा करके गलत किया। वह कहता है कि वह आरोही से प्यार करता है और उसका टेस्ट नहीं लेगा।

फिर अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे से मिलते हैं। वे दोनों नील और आरोही से अपनी मुलाकात के बारे में बताते हैं।

स्वर्णा ने बताया सच
इधर गोयनका हाउस स्वर्णा सबको आरोही और नील के अफेयर के बारे में बताया। मनीष भड़क जाता है और नील के अबारे में कभी बात न करने के लिए कहता है। दूसरी तरफ अभिमन्यु घर लौटता है। आरोही और नील अभिमन्यु को ऑफर लेटर दिखाते हैं।

नील अपने प्यार की डील करने के लिए अभिमन्यु पर भड़क जाता है। फिर नील पार्थ पर से भी भिड़ जाता है। अभिमन्यु दोनों कीलड़ाई को रोकने की कोशिश करता है। नील अभिमन्यु को धक्का देता है। यह देखकर सभी चौंक जाते हैं।

प्रीकैप : अक्षरा अभिमन्यु से आरोही और नील की शादी को रोकने में उसका साथ देने के लिए कहती है। अभिमन्यु नील और आरोही की शादी के बारे में बात करने के लिए गोयनका के घर जाता है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter