अक्षरा और अभिमन्यु को काउंसलर ने दी नई तारीख, अक्षरा ने लिया अपनी पहचान वापस पाने का फैसला

हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर स्टारर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड में कई मोड़ देखने को मिले। एक तरफ जहां अभि और अक्षु को कोर्ट से नई तारीख मिलती है तो दूसरी तरफ हर्ष और मनीष दोनों को एक करने की कोशिश करते हुए नाजा आए।

एपिसोड़ ककी शुरुआत में काउंसलर अक्षरा से कहती है कि अभिमन्यु तलाक नहीं चाहता। काउंसलर अक्षरा को एक और तारीख देती है और कहती है कि तलाक से पहले वह कपल को अपने रिश्ते को सुधारने का मौका देती है। हर्ष मनीष से पूछता है कि जो कुछ हो रहा है क्या वह उसे पसंद आ रहा है।

मनीष पूछता है कि उसका क्या मतलब है। हर्ष का कहना है कि अभिमन्यु और अक्षरा एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते।

हर्ष और मनीष में हुई बहस
हर्ष आगे कहता है कि अभिमन्यु, अक्षरा दो शरीर और एक दिल जैसे है। मनीष हर्ष से पूछता है कि क्या उसने अपना हार्ट ट्रांसप्लांट करवाया है। वह इस बदलाव का कारण पूछता है तब हर्ष मनीष कहता है कि क्या उसे कोई भी उसके साथ धीरे से बात करना पसंद नहीं करता है।

मनीष कहता है कि अभिमन्यु अक्षरा को महत्व नहीं देता है इसलिए दोनों का अलग होना अच्छा है। हर्ष और मनीष आपस में बहस करते हैं।

अभि को मिली अक्षरा की बाली
अक्षरा अभिमन्यु को ढूंढती है और उसे सोते हुए देखती है। अक्षरा को लगता है कि अभिमन्यु ने पूरी रात सर्जरी की होगी इसलिए वह थका हुआ है और सो रहा है। वह अभिमन्यु को छूने की कोशिश करती है। अभिमन्यु अक्षरा से माफी मांगता है और कहता है कि वह सो गया। अक्षरा उसे काउंसलर के फैसले के बारे में बताती है।

अभिमन्यु काउंसलर को गलत बताता है। मनीष अक्षरा को अपने साथ ले जाता है। अभिमन्यु अक्षरा की बाली देखता है। वह सोचता है कि वह जहां भी जाती है अपनी छाप छोड़ती रहती है।

अक्षरा ने लिया फैसला
अभिमन्यु ने बाली नहीं लेने का फैसला किया। लेकिन फिर वह बाली उठा लेता है। घर पर मनीष ने सबको दूसरी तारीख के बारे में बताया। अक्षरा ने अपने म्यूजिक पर फोकस करने का फैसला किया।

वंश को म्यूजिशियन का फोन आता है। उसने माया की आवाज का इस्तेमाल करने के लिए वंश को फ्रॉड बताया। अक्षरा शॉक हो जाती है और किसी भी कीमत पर अपनी पहचान वापस पाने का फैसला करती है।

अभिमन्यु और पार्थ अस्पताल के लिए म्यूजिक थेरेपिस्ट की तलाश करते हैं। अभिमन्यु सिंगर्स को खारिज कर देता है तो पार्थ ने उसपर दूसरे सिंगर में अक्षरा की आवाज देखने का आरोप लगाया। फिर निष्ठा अभिमन्यु को डांडिया में शामिल होने के लिए कहती है।

प्रीकैप : अभिमन्यु ने महिमा को मुंबई ले जाने का फैसला किया। अक्षरा ने उसे रोकती है। मंजरी कोमा से बाहर आती हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter