अक्षरा और अभिमन्यु के आगे नहीं चला आरोही का विक्टिम कार्ड, बिरला परिवार ने नील-आरोही को किया घर से बाहर

स्टार प्लस के लांगेस्ट रनिंग शोज में एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मेकर्स दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देने के बेहद दिलचस्प ड्रामा पेश करने वाले हैं। शो में अभिमन्यु के बर्थडे पर आरोही और नील ने शॉकिंग सरप्राइज देकर सभी को हैरान कर दिया है। दोनों ने पति और पत्नी के रूप में बिड़ला हाउस में एंट्री कर ली है।

शो के लेटेस्ट एपिसोड में मनीष आरोही से उसकी इस हरकत पर सवाल करता है तब आरोही कहती है कि उसने समझाने की कोशिश की लेकिन कोई उसे समझ नहीं पाया। हर्ष भी नील और आरोही से पूछता है कि उन्होंने भागकर शादी क्यों की। मनीष कहता है कि आरोही उनके लिए मर चुकी है। वह बिड़ला परिवारसे कहता है कि वे आरोही के साथ जो करना चाहते हैं। वह कहता है कि उनकी एक ही बेटी अक्षरा है।

आरोही ने गोयनका पर लगाया आरोप
मनीष की बाते सुनकर आरोही भड़क जाती है और हमेशा की तरह चिल्लाती है गोयनका के लिए अक्षरा सही है और वह गलत है। वह कहती हैं कि सभी ने अक्षरा का समर्थन किया जब उसने अभिमन्यु को दूसरा मौका देने का फैसला किया।

आरोही कहती है कि अगर गोयनका उनके साथ संबंध तोड़ देंगे तो वह कभी भी उनके पास वापस नहीं आएंगी। मनीष अपने परिवार के साथ बाहर चला जाता है। फिर अक्षरा नील से कहती है कि वह उसके साथ अकेले में बात करना चाहती है।

आरोही ने रखी अपनी बात
आरोही अक्षरा से कहती है कि नील उसका पति है और हर बात उसके सामने होगी। अभिमन्यु नील को दूर ले जाने की कोशिश करता है। आरोही अभिमन्यु को भी रोकती है। अभिमन्यु आरोही को बोलने के लिए कहता है। आरोही कहती है कि वह जानती थी कि नील के साथ भागकर की गई शादी पर हर कोई नाराज होगा। इसलिए उन दोनों ने अकेले रहने और अपनी जिंदगी चलाने का फैसला किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhiRa_Yrkkh 💞 (@abhira_epiisodes)

अभि ने लगाई आरोही की क्लास
अभिमन्यु आरोही को विक्टिम कार्ड खेलना बंद करने के लिए कहता है। नील अभिमन्यु से कहता है उसे उनसे अच्छी शुभकामनाओं की उम्मीद हैं। अक्षरा और अभिमन्यु ने नील से कहा कि अगर वह चाहे तो घर छोड़ दे। मंजिरी यह सोचकर टूट जाती है कि नील उसे बताए बिना इतना बड़ा फैसला कैसे ले सकता है। इधर मनीष की तबीयत भी बिगड़टी है। अक्षरा को इसका पता चलता है। इसके बाद अभिमन्यु मनीष का चेकअप करने का फैसला करता है।

आरोही ने महिमा से मांगी मदद
इधर नील आरोही को फिक्र न करने के लिए कहता है क्योंकि उनका परिवार उन्हें एक्सेप्ट करेगा। वह आरोही को कुछ दिनों के लिए एडजस्ट करने के लिए कहता है। आरोही आरोही महिमा से बिड़ला हाउस में फिर से एंट्री करने में मदद करने के लिए कहती है। महिमा ने फोन काट दिया। अभिमन्यु अक्षरा को मनीष की देखभाल करने के लिए कहता है।

प्रीकैप : मंजिरी अभिमन्यु से नील को घर वापस लाने के लिए कहती है। अक्षरा को यह जानकर शॉक लगा कि अभिमन्यु आरोही और नील को घर लाने के लिए तैयार हो गया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter