अभिमन्यु के बदले व्यवहार का सच जानने की कोशिश में है आरोही, अभिमन्यु ने माया से की यह रिक्वेस्ट

आज के एपिसोड़ की शुरुआत में अभिमन्यु को लगता है कि आवाज़ अक्षरा की है तो माया स्टेज पर कैसे गा रही है। इधर अखिलेश आरोही को फ़ोन घर वापस आने के लिए कहता है क्योंकि एक सरप्राइज उसका इंतजार कर रहा है। वह आनंद की आवाज सुनता है और आरोही से पूछता है। आरोही अखिलेश को हमेशा उस पर शक करना बंद करने के लिए कहती है। वह आगे कहती हैं कि मनीष को भी शक होता है कि वह बिड़ला से मिलने आएगी।

आरोही ने किया ये फैसला
आरोही को नील से अभिमन्यु के बारे में पूछती है। नील बताता है कि अभिमन्यु अपने कमरे में है। आरोही अभिमन्यु से जाकर पूछती है कि क्या वह ठीक है। अभिमन्यु ने उसकी फ़िक्र के लिए आरोही को धन्यवाद कहा तब आरोही ने अभिमन्यु से पूछा कि उसने अक्षरा के बारे में क्यों पूछा।

अभिमन्यु आरोही से जासूसी बंद करने के लिए कहता है। आरोही मन में यह जानने का फैसला करती है कि अभिमन्यु क्या छुपा रहा है।

कायरव ने कुणाल को कहा थैंक्यू
इधर अक्षरा कायरव तक पहुंचने की कोशिश करती है। अक्षरा कुणाल से कायरव को फोन करने के लिए कहती है और उसपर कॉल करने का दबाव बनाती है। कुणाल कायरव को फोन करता है। कायरव और अक्षरा आपस में बात करते हैं।

वह अक्षरा को भारत वापस आने के खबर न देने के लिए माफी मांगता है। अक्षरा कायरव से उसका हालचाल पूछती है। कायरव ने कुणाल को सारी सुविधा देने के लिए धन्यवाद दिया।

कुणाल ने बीच में काटा फोन
कायरव अक्षरा से पूछता है कि क्या वह अभिमन्यु से मिली है या नहीं। अक्षरा के जवाब देने से पहले कुणाल ने फोन काट दिया। अक्षरा को लगता है कि जब तक वह माया के लिए गा रही है,

कुणाल कायरव को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। वह आगे अभिमन्यु से मिलने पर फोकस करने का फैसला करती है। माया अक्षरा के लिए बुरा महसूस करती है।

अक्षरा ने लिया बिड़ला हाउस में जाने का फैसला
आरोही महिमा को अभिमन्यु के अजीब व्यवहार के बारे में बताता है। दोनों सच जानने का फैसला करते हैं कि अभिमन्यु क्या छुपा रहा है।

महिमा ने अभिमन्यु, अक्षरा के माध्यम से कायरव का पता लगाने का फैसला किया। इधर अक्षरा अभिमन्यु से मिलने के लिए बिड़ला हाउस में जाने का फैसला करती है। वह अभिमन्यु तक पहुंचने का रास्ता तलाशती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by _abhiraunivers_ (@_abhirauniivers_)

अक्षरा अभिमन्यु के कमरे में घुस जाती है। वह अभिमन्यु के साथ अपने पल को याद करती है। अभिमन्यु मंजरी से अपने कपड़े देने को कहता है। अक्षरा अभिमन्यु की मदद करती है और उसके लिए एक कुर्ता चुनती है।

अभिमन्यु को लगता है कि मंजरी ने उसकी मदद की। फिर मंजरी अभिमन्यु से कहती है कि वह डैशिंग लग रहा है। फिर बिड़ला पूजा करते है और अक्षरा चुपके से पूजा में शामिल हो जाती है। तभी एक फूलदान नीचे गिर जाता है।

प्रीकैप : अभिमन्यु माया से गणपति विसर्जन के अवसर पर आरती करने का अनुरोध करता है। अभिमन्यु के सामने माया को परफॉर्म करने में मदद करने के लिए अक्षरा भेष बदल लेती है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter