महिमा ने निकाला अक्षरा पर अपना गुस्सा, कुणाल ने इतनो दिनों के अंदर अभिमन्यु की सर्जरी कराने के लिए कहा

मुंबई : प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों कई ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। शो में कायरव-अनीशा की शादी का ट्रैक चल रहा था और इस बीच कायरव और अक्षु को अनीशा का सच पता चल गया। जिसके बाद हुए ड्रामे में अनीशा की मौत हो जाती है और उसके आरोप में कायरव जेल चला गया है।

एपिसोड़ की शुरुआत अक्षरा द्वारा महिमा को समझाने से होती है कि कायरव की कोई गलती नहीं वह निर्दोष है। लेकिन महिमा अक्षरा पर और भड़क उठीं, उसने अक्षु पर हमेशा गोयनका का साथ देने का आरोप लगाया।

महिमा अक्षरा से कहती है कि वह हमेशा बिड़ला के खिलाफ होती है। मंजरी अक्षरा का साथ देती है तो महिमा उसे अक्षरा का साथ देना बंद करने के लिए कहती है।

Banner Ad

अक्षरा पहुंची गोयनका हाउस
महिमा कहती है कि उसकी बेटी को कभी कोई नहीं समझा। अक्षरा गोयनका हाउस वापस जाने का फैसला करती है। इधर मनीष खुद को असहाय महसूस करता है। उसे कायरव की चिंता होती है। अखिलेश और वंश को भी कायरव की चिंता होती है।

वंश कहता हैं कि केवल अक्षरा ही उनकी मदद कर सकती है। अखिलेश कहता है कि वह बिड़ला को समझाने की कोशिश कर रही है लेकिन वे उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है।

कुणाल ने किया अभी को फ़ोन
आरोही का कहना है कि कायरव ने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया और हमेशा अपने भाई-बहनों के लिए स्टैंड लिया। वंश को फ़िक्र होती है कि पता नहीं कायरव को जेल में क्या झेलना पड़ रहा होगा। इधर कुणाल अभिमन्यु को फोन करता है।

अभिमन्यु कॉल नहीं उठाता है तो हर्ष कुणाल का फोन उठाता है। कुणाल को अनीशा पर तरस आता है। वह सर्जरी के बारे में बात करता है और बताता है कि उसे किसी काम के लिए भारत छोड़ना है।

मनीष और अखिलेश ने बिरला परिवार पर लगाया आरोप
अक्षरा कायरव के लिए खाना ले जाने की तैयारी करती है। मनीष और अखिलेश अक्षरा से कहते हैं कि को बताते हैं कि इंस्पेक्टर बहुत स्ट्रिक्ट है।

दोनों बिरला परिवार और अभिमन्यु पर कायरव पर भरोसा नहीं करने का आरोप लगाते हैं। तभी अक्षरा को कुणाल का फोन आता है। वह अक्षरा से 2 दिनों के अंदर अभिमन्यु को सर्जरी के लिए मनाने के लिए कहता है।

बिड़ला हाउस वापस आई अक्षरा
अक्षरा कुणाल से अभी की सर्जरी की तैयारी करने को कहती है। कुणाल सोचता है कि अभिमन्यु की सर्जरी उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

अक्षरा बिड़ला हाउस लौट आती है। तब अभिमन्यु अक्षरा का सपोर्ट करता है। लेकिन महिमा अक्षु पर गुस्सा करते हुए कहती है कि अक्षरा एक दिन उसे और बिड़ला परिवार को छोड़ देगी।

प्रीकैप : कायरव जेल से भाग जाता है। गोयनका को फ़िक्र होती है। अभिमन्यु अक्षरा से कायरव का सपोर्ट बंद करने के लिए कहता है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter