‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: अक्षरा के लिए अभिमन्यु के बर्ताव पर उठ रहे सवाल, दर्शकों ने ऐसे किया रिएक्ट

टीवी के लॉन्गेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेकर्स अब दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट दिखने वाले हैं। जिसकी शुरुआत भी हो गई है। अब तक एक दूसरे से दूर रहे अक्षरा और अभिमन्यु बड़े ही ड्रामैटिक अंदाज में एक दूसरे के सामने आ गए है। शो में दोनों के सामने आने से दर्शक जहाँ बेहद खुश हैं वहीँ अब नए ट्विस्ट देखकर सभी की धड़कने भी तेज हो रही है।

उठ रहे अभिमन्यु पर सवाल
शो में हमने देखा कि अक्षरा से अभिमन्यु कहता है कि उसे उसकी आवाज से नफरत है। जिसके बाद दोनों में बहस होती है। अक्षरा अभिमन्यु को सेल्फ-सेंटर्ड बताती है।

अब दर्शकों ने भी इसपर रिएक्ट किया। दर्शकों का सवाल है कि क्या अभिमन्यु एक टॉक्सिक मैन की तरह बर्ताव कर रहा है। लोग उसके बर्ताव पर भी सवाल उठा रहे है।

दर्शकों की है ये राय
दर्शकों के मुताबिक अक्षरा अभि से बहुत प्यार करती है, बार-बार उसे अपने परिवार से ऊपर रखती है लेकिन अभिमन्यु अपने ही विचारों में खोया रहता है और उसकी भावनाओं को नहीं समझता है। वह उससे प्यार करता है लेकिन अपनी बहन की मौत पर उसके अपराधबोध ने उसके प्यार को किनारे कर दिया है।

वह हमेशा से ही गुस्सैल रहा है लेकिन वर्तमान ट्रैक के साथ यह सवाल उठा है कि क्या अभिमन्यु एक टॉक्सिक पुरुष की तरह काम कर रहा है।

Banner Ad

लोग ऐसे कर रहे हैं रिएक्ट
ऑडियंस का मानना है कि अभि कभी-कभी बहुत मतलबी हो जाता है, यह ठीक है कि उसके मन को चोट लगी है।

लेकिन अक्षु के साथ ऐसा व्यवहार करना गलत है खासकर जब उसके पास कोई यादें नहीं हैं। लोग सोशल मीडिया पर अभिमन्यु के बर्ताव के लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter