अभिमन्यु के बर्थडे पर नील और आरोही ने दिया शॉकिंग सरप्राइज, मनीष ने आरोही से तोड़ा अपना रिश्ता

स्टार प्लस के पॉपुलर शोज में एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग ट्रैक में लगातार ट्विस्ट आ रहे हैं। मेकर्स दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देने के बेहद दिलचस्प ड्रामा पेश करने वाले हैं। शो में अभिमन्यु के बर्थडे पर आरोही की बिड़ला हाउस में एंट्री होने वाली है।

लेटेस्ट एपिसोड में आने वाले तूफान से अनजान अक्षरा अभिमन्यु के बर्थडे की तैयारी करने के लिए कहती है। अभिमन्यु भी अपने बर्थडे के लिए बेहद एक्साइटेड है। मंजरी, पार्थ, शेफाली और निष्ठा सभी डांस करते हैं। हर्ष, आनंद और महिमा भी अभिमन्यु के लिए ग्रुप डांस करते हैं।

अक्षरा नील के डांस परफॉर्मेंस का इंतजार करती है। मंजरी अक्षरा को बताती है कि आनंद ने नील को किसी जरूरी काम से अस्पताल भेजा है। वह अक्षरा को अपना डांस परफॉर्मेंस जारी रखने के लिए कहती है।

परिवार को साथ देख इमोशनल हुई अक्षु
इसके बाद अक्षरा और अभिमन्यु बिड़ला फैमिली के के साथ नृत्य करते हैं। परिवार को एक साथ खुश देखकर अक्षरा की आंखों में आंसू आ जाते हैं। अभि अक्षरा को दिलासा देता है। गोयनका हाउस में मनीष कहता है कि वे आरोही पर भरोसा नहीं कर सकते।

इसके बाद सुहासिनी ने अभिमन्यु के बर्थडे पर जाने का फैसला करती है। इधर अभिमन्यु भी नील की तलाश करता है तब अक्षरा बताती है कि नील किसी जरूरी काम से बाहर गया है। इतने में गोयनका परिवार वहां पहुंच जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhiRa_Yrkkh 💞 (@abhira_epiisodes)

नील और आरोही ने सबको किया शॉक
सबके मिलने के बाद सेलिब्रेशन शुरू होता है लेकिन इस बीच एक सरप्राइज बिड़ला हाउस में दस्तक देता है। अक्षरा और अभिमन्यु नील और आरोही को पति और पत्नी के रूप में हाथ में हाथ डाले देखकर चौंक जाते हैं। फिर आरोही और नील फ्लैशबैक के बारे में जाते हैं।

जहां आरोही नील को बरगलाती है और उससे शादी करने की मांग करती है। रियलिटी में वापस आने पर अभिमन्यु नील को बोलने के लिए कहता है। लेकिन अक्षरा अभिमन्यु को रोकती है और कहती है कि वे पहले अभिमन्यु का जन्मदिन मनाएंगे।

मनीष ने आरोही से तोड़ा रिश्ता
अभिमन्यु और अक्षरा केक कट करते है। इसके बाद हर्ष नील को थप्पड़ मरता है। अभिमन्यु और अक्षरा नील से पूछते हैं कि क्या आरोही ने उसे बरगलाया। नील आरोही का पक्ष लेता है। नील कहता है कि उसने अपनी मर्जी से आरोही से शादी की है। मनीष आरोही को डांटता है और उससे अपना रिश्ता तोड़ देता है।

प्रीकैप: नील कहता है कि उसे उम्मीद थी कि अभिमन्यु उसके भविष्य के लिए उसके साथ अच्छा होने की कामना करेगा और उसे जाने देगा। अक्षरा और अभिमन्यु आरोही और नील को घर छोड़ने के लिए कहते हैं। आरोही अपने लिए स्टैंड लेती है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter