अभिमन्यु की बांसुरी की आवाज सुनकर बेचैन हुई अक्षरा, अभि को ऐसे वापस मिला शिवांश

एपिसोड की शुरुआत शिवांश द्वारा अक्षरा को देखने से होती है। उसके बाद अभिमन्यु बांसुरी बजाता है और अक्षरा रुक जाती है, शिवांश अक्षरा की ओर इशारा करता है। अभिमन्यु शिवांश से पूछता है कि वह किसे ढूंढ रहा है।

इधर अक्षरा बांसुरी की आवाज सुनकर बेचैन हो जाती है और कहती है कि क्या भगवान उसे मंदिर में जाने नहीं देना चाहते हैं। इसके बाद वह मंदिर में घुस जाती है।

शिवांश हुआ लापता
इधर पार्थ और शेफाली का फोन आता है, वे शिवांश को छोड़कर फोन रिसीव करते हैं और तभी शिवांश लापता हो जाता है। शिवांश के लापता होने के बाद अभिमन्यु वापस आता है और बेचैन हो जाता है। पार्थ और शेफाली शिवांश के लिए चिंतित होते हैं।

अभिमन्यु भगवान से शिवांश की देखभाल के लिए प्रार्थना करता है। इधर गोयनका हाउस में मनीष एक आदमी को बहुत मारता है और पूछता है कि क्या महिमा ने उसे भेजा है। तभी सुहासिनी, अखिलेश, आरोही मनीष को रोकते है।

मनीष को आई कायरव की याद
सुहासिनी मनीष को शांत होने के लिए कहती है। समय पर ऑफिस नहीं जाने पर मनीष वंश पर भड़क जाता है, उसे कायरव की याद आती है। वंश यह सब सुनकर उदास हो जाता है। इधर अक्षरा को शिवांश मिल जाता है, वह शिवांश के माता-पिता की तलाश शुरू करती है।

भिमन्यु, पार्थ और शेफाली भी शिवांश को खोजते हैं। दूसरी तरफ कायरव घबरा जाता है और कहता है कि वह अक्षरा को फोन नहीं कर सकता और उसे परेशान नहीं कर सकता।

शेफाली-पार्थ में हुई बहस
गोयनका हाउस में मनीष ने गाना सुनने का फैसला किया। रेडियो पर आरजे बताता है कि उनके ऑडियंस में से एक ने अपने पिता को एक सॉन्ग डेडिकेट किया है। मनीष ने भगवान से प्राथना कि उसे उसके बच्चे ठीक होने का कोई संकेत मिले। इधर पार्थ शेफाली से पूछता है कि क्या वह शिवांश की देखभाल नहीं कर सकती। शेफाली पार्थ से पूछती है कि क्या वह शिवांश की देखभाल नहीं कर सकता।

अक्षरा शिवांश की देखभाल करती है, वह सोचती है कि शिवांश उसे ऐसे पकड़ रहा है जैसे वह उसे जानता हो। अक्षरा शिवांश को वहां चल रहे उत्सव के होस्ट के पास ले जाती है। अक्षरा होस्ट को शिवांश देती है और बताती है कि ये बच्चा लापता है,

और उन्हें उसके माता-पिता को बुलाना चाहिए। अभिमन्यु होस्ट की घोषणा सुनकर शिवांश को देखने के लिए दौड़ता है। वह शिवांश की देखभाल करने के लिए होस्ट को धन्यवाद देता है। इधर अक्षरा को शिवांश का खिलौना मिल जाता है।

प्रीकैप : कुणाल ने अक्षरा को गाने के लिए कहा क्योंकि फैंस माया को गाने के लिए कह रहे हैं। इधर अभिमन्यु अक्षरा को देखने में विफल रहता है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter