मकान की छत डालते समय बीम टूटने से हुआ हादसा : दो लोग घायल, इधर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला युवक

Datia News : दतिया। मकान की छत डालते समय बीम टूट जाने से दो व्यक्ति घायल हो गए। वहीं झांसी बाइपास पर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में पड़ा शव मिला है। यह घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों की घटित हुई। ग्राम सीतापुर में निर्माणाधीन मकान की छत डालते समय बीम टूट जाने से दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई।

जिन्होंने किसी तरह दोनों घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गनीमत यह रही कि आसपास मौजूद लोग तत्काल वहां पहुंच गए। जिससे घायलों को बिना देर किए बाहर निकाल लिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में निर्माणाधीन मालिका का मालिक भी शामिल बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार डबरा के ग्राम अजयगढ़ निवासी राजेश जाटव पेशे से कारीगर है जो दतिया के ग्राम सीतापुर में अपने जीजा वृंदावन जाटव के यहां मकान बनाने आया था। शनिवार शाम वह दोनों मिलकर मकान की छत पर अपने भांजे राजा के साथ पटिया चढ़ाने का काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक मकान की एक बीम टूट गई। जिससे दोनों व्यक्ति पटियों के साथ नीचे आ गिरे। हादसे के बाद मौके ग्रामीण पहुंच गए। जिन्होंने दोनों घायलों को निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

Banner Ad

राेड किनारे पड़ा मिला युवक : झांसी बायपास पर शनिवार रात सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव पढ़ा होने की खबर से आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस मामले में सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। जिससे शंका जताई जा रही थी कि रात के समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी जान गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शव का पीएम कराया औ स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार राजघाट तिराहा निवासी राजू पुत्र किस्सू कुशवाहा शनिवार सुबह घर से खेत पर जाने की कहकर निकला था। मृतक के बड़े छोटे भाई दिलीप के मुताबिक राजू की अभी अविवाहित था। वह खेत पर ही काम करता था।

घटना वाले दिन भी वह उनाव झांसी बायपास रोड पर स्थित खेत पर गया था। तभी रात को सूचना मिली कि सड़क किनारे भाई बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर भाई को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter