दतिया । सीएम हैल्प लाईन में प्राप्त होने वाली शिकायतों के संबंध में प्रतिदिन हैल्पलाईन का पोर्टल खोलकर प्रकरणों की जानकारी अपडेट रखें । इसके लिए सभी कार्यालयांे में एक सिस्टम भी विकसित करें। यह निर्देश कलेेक्टर संजय कुमार ने गत दिवस न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में समय सीमा के पत्रों के साथ सीएम हैल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सीएम हैल्प लाईन के प्राप्त पत्रों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां जिला अधिकारी सीएम हैल्प लाईन में एल 1 एवं एल 2 स्तर के लिए अधिकृत हैं, वह अपने स्तर पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई करें। लेकिन ऐसी शिकायत जो एल 3 एवं एल 4 स्तर के अधिकारियों से संबंधित हैं, उन शिकायतों के संबंध में संबंधित स्तर के अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण की कार्रवाई की जाएं। एल 1 स्तर पर निराकरण न करने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रति सोमवार को समय-सीमा के पत्रों की भी विभागवार समीक्षा की जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारी इन पत्रों के निराकरण पर भी विशेष ध्यान दें।
राशि का दुरुपयोग करने वाली पंचायतों से होगी वसूली
कलेक्टर कुमार ने ग्रामीण विकास की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले की ऐसी ग्राम पंचायतें जिन के द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत शासकीय राशि का दुरूपयोग कर अनियमित्ताएं बरती गई हैं, उन ग्रामों पंचायतों के विरूद्ध धारा 40 एवं 92 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएं। इस तरह के मामलों की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी।
जिले की बेवसाईड होगी अपडेट
कलेक्टर ने दतिया जिले की बेवसाईड अपडेट करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहाकि किसी भी जिले की बेवसाईड उस जिले की उपलब्धियां, इतिहास, पर्यटन, डाटा एवं जिले की मूलभूत जानकारी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है। अतः सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग से संबंधित डाटा, मूलभूत जानकारी विभिन्न सूचनाएं छायाचित्र बेवसाईड पर अपलोड किए जाएं । जिससे जिले के बाहर का व्यक्ति भी बेवसाईड का उपयोग कर जिले के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

