अटेर महोत्सव 10 से 14 फरवरी तक : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद एवं एडवेंचर गतिविधियाँ होंगी

अटेर : संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन भिण्ड द्वारा अटेर में चम्बल नदी के पास किला ग्राउण्ड में 10 से 14 फरवरी तक अटेर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद एवं एडवेंचर गतिविधियाँ होंगी।

महोत्सव का शुभारंभ 10 फरवरी को सायं 4 बजे सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया करेंगे। प्रतिदिन शाम को 5 से रात्रि 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के पहले दिन इंसानियत ग्रुप भिण्ड की पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा।

दूसरे दिन 11 फरवरी को स्थानीय कलाकारों द्वारा वनवासी लीला का मंचन, 12 फरवरी को वृंदावन के रासबिहारी रासलीला मण्डल द्वारा रासलीला का मंचन और चरणजीत सिंह सौंधी मुम्बई सुगत संगीत की प्रस्तुति होगी।

महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 6 से सायं 5 बजे तक योगा, खेलकूद, ट्रेकिंग, एडवेंचर और वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियाँ होंगी। शाम को विभिन्न कलाकारों और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। महोत्सव के समापन दिवस की शाम स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!