मोबाइल पर बात करने की लत बनी जान की दुश्मन : पत्नी की इस आदत से नाराज होकर पति ने लगा ली फांसी

Datia News : दतिया। पत्नी का मोबाइल फोन पर ज्यादा बात करने की आदत पति को नागवार गुजरी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और नाराज पति ने खेत पर जाकर फांसी लगा ली। घटना के बारे में परिवार के सदस्यों को तब पता लगा, जब काफी देर तक युवक घर वापिस नहीं लौटा।

जब उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो वहां उसका शव एक पेड़ पर झूल रहा था। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक रिछार निवासी भरत पुत्र कल्लू वंशकार गांव में रहकर खेती किसानी का काम करता था। उसकी पत्नी रीना को माेबाइल से देर तक बात करने की आदत थी। इस बात को लेकर दोनों पति पत्नी में काफी झगड़े भी हुए। भरत अपनी पत्नी रीना को इसके लिए रोकता था।

घटना से कुछ देर पहले भी भरत का रीना से इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर भरत अपने खेत पर गया और उसने वहां लगे पेड़ से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

पुलिस पूछतांछ में जीजा ने खोला राज : घटना की सूचना के बाद मौके पर उनाव पुलिस पहुंची। जहां मृतक के शव का पीएम कराया गया। इस दौरान घटना के बारे में पुलिस ने मृतक के स्वजन से भी पूछतांछ की। जिसके बाद मृतक के जीजा ने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है। 

मृतक के जीजा का कहना है कि, दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। विवाद का कारण रीना का मोबाइल पर देर तक अन्य जगह बात करना था। मृतक भरत इसका विरोध करता था। जिसे लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से तनाव चला आ रहा था। गत शनिवार इस तनाव के कारण अप्रिय घटना घटित हो गई।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter