मुख्य बाजार में सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने पहुंचा प्रशासनिक अमला
दतिया. इंदरगढ़ मेन बाजार सहित भान्डेर रोड पर प्रशासन ने रविवार को अस्थाई अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के सामने रखकर मुख्य सड़क को घेरने वालों दुकानदारों का सामान जप्त कर लिया गया। प्रशासन की सख्ती के बाद अतिक्रमण कर्ताओं में हडकंप मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ के मुख्य बाजार एवं भान्डेर रोड पर प्रशासन, नगर परिषद एवं पुलिस अमले द्वारा रविवार को दुकानों के सामने किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। रोज-रोज लगते जाम को देखते हुए प्रशासन द्वारा दुकानों के सामने अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया एवं दुकानों के बाहर रखे सामान को जप्त किया गया। पुलिस द्वारा सड़क पर आवागमन अवरुद्ध कर रहे खड़े वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई भी की गई। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुनील वर्मा, इंदरगढ़ थाना प्रभारी वायएस तोमर, नगर परिषद् सीएमओ अवनीश त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

शिकायतों के बाद प्रशासन आया हरकत मेंइंदरगढ़ में मुख्य बाजार में लगातार लगने वाले जाम की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश व्याप्त था। इसे लेकर नगर परिषद् एवं पुलिस प्रशासन से कार्रवाई करने को लेकर शिकायतें भी की जा रही थी। जिसके बाद संबंधित अधिकारी हरकत में आए और राजस्व अमले ने नपा और पुलिस के साथ बाजार में सड़क घेरे बैठे दुकानदारों का अस्थाई अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की गई। आम जन का कहना है कि प्रशासन को इस दिशा में निगरानी बनाए रखना होगी नहीं तो दो-तीन दिन बाद दुकानदार फिर से सड़क घेर लेंगे और जाम की समस्या पैदा होगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter