राजधानी में 18वां जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज , अफ्रीकी संघ को बनाया गया स्थायी सदस्य

नई दिल्ली : भारत की राजधानी नई दिल्ली में 18वां जी20 (G20) शिखर सम्मेलन का आगाज हुआ। इस सम्मेलन के प्रथम सत्र में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, जिसमें अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थाई सदस्य बनाया गया है।

अफ्रीकी संघ के साथ सहयोग एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव : इस उद्घाटन सत्र में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अजाली असोमनी को जी20 का स्थाई सदस्य बनाने के लिए आमंत्रित किया। भारत ने “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ अफ्रीकी संघ को इस सम्मेलन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का प्रस्ताव रखा था।

भारत का नेतृत्व – एक विश्व समृद्धि के प्रतीक : पृथ्वी के नाम से आयोजित पहले सत्र को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता देश के भीतर और बाहर समावेशी भावनाओं का प्रतीक बन गई है। उन्होंने इसे एक विश्व समृद्धि के प्रतीक के रूप में दर्शाया और यह बताया कि जी20 अब भारत में एक सामाजिक संगठन बन गया है, जिसमें करोड़ों लोग जुड़े हैं।

इस सम्मेलन के माध्यम से, भारत ने ग्लोबल मामलों में अफ्रीकी संघ के साथ और गहरे सहयोग का प्रमोट किया है, जिससे एक सशक्त और समृद्ध विश्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है

समस्याओं का समाधान : भावी पीढ़ियों के लिए ठोस समाधान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि चाहे खाद्य और ईंधन प्रबंधन,आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य ऊर्जा या जल सुरक्षा हो, हमें भावी पीढ़ियों के लिए ठोस समाधान ढूंढने चाहियें है। वे इसके लिए दुनिया के सभी देशों को साथ काम करने की आवश्यकता हैं और इसे हमे 21वीं सदी का महत्वपूर्ण कार्य समझ कर अपनाना हैं। 

प्रधानमंत्री ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर व्यक्त किया दुख  : PM नरेन्द्र मोदी ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने यह भी कहा है कि भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।

एक्स की एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “मोरक्को में भूकंप के कारण होने वाली जनहानि से बहुत व्यथित हूं। इस दुखद समय में, मोरक्को के लोगों के साथ मेरी सहानुभूति। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनायें। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना। भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।”

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter