पत्नी से कहासुनी के बाद गुस्से में पति ने बीच रास्ते में रोकी बाइक और जंगल में जाकर लगा ली फांसी

Datia News : दतिया । बुधवार शाम पत्नी से कहासुनी हो जाने पर एक युवक ने जंगल में जाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटके मिले शव का उतरवाया और उसे पीएम के लिए भेजा।

पुलिस के मुताबिक युवक अंगद प्रजापति पुत्र मोतीलाल निवासी तालबेब जिला शिवपुरी बाइक सवार होकर अपनी पत्नी के साथ ग्राम रक्शा जा रहा था। इसी बीच ग्राम चौपरा के रास्ते में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई।

जो युवक को बुरी लगी और उसने बाइक रोककर बाथरुम जाने की बात कहकर वाहन रोका। युवक बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर जंगल की ओर चल दिया। जब काफी देर तक वह वापिस नहीं लौटा तो पत्नी ने जाकर देखा। जहां एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ था।

आसपास के लोगों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पेड़ से उतरवाया। पुलिस ने घटना के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में मृतक की पत्नी से भी पूछतांछ की गई है।

वहीं चौपरा के जंगल में पठान बाबा के पीछे भी मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव सिविल लाइन पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हाे सकी है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter