राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनने के बाद प्रथम नगरागमन पर गृहमंत्री डॉ.मिश्रा का स्वागत कर किया तुलादान

Datia News : दतिया । शनिवार को दतिया पहुंचे गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाए जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ दतिया द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इसी दौरान गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का सहकारिता कर्मचारियों की ओर से गुरुकुल चौराहा तुलादान कार्यक्रम कर सम्मान किया गया। इस दौरान सहकारिता कर्मचारियों ने ढोल नगाड़ों के बीच जयघोष के साथ डॉ. मिश्रा को फूलमालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रामकुमार दांगी बाबूजी, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला सचिव जसवंत सिंह परिहार, संरक्षक कन्हैयालाल शर्मा, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल निरंजन, जिला प्रवक्ता सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, ब्लाक

अध्यक्ष नारायण सिंह रावत, भांडेर ब्लाक अध्यक्ष नीरज यादव, हरकिशोर शर्मा उर्फ संजू शर्मा, धर्मेंद्र बुंदेला, विनोद तिवारी, जितेंद्र सिंह ठाकुर, विनोद शर्मा, श्रीराम यादव, राघव गुर्जर, शिवाजी गुर्जर, सरपंच जितेंद्र त्रिपाठी आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

गृहमंत्री का जगह-जगह हुआ स्वागत

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने व प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। भाजपा युवा नेताओं ने गृहमंत्री डॉ. मिश्रा का गोराघाट, उपरांय, सीतापुर, राजघाट कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों सहित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों ने गृहमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया।

नगर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पीतांबरा चौराहे पर डॉ. मिश्रा का भव्य स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा युवा माेर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter