ममता बनर्जी की जीत के बाद BJP की बढ़ी मुश्किलें, त्रिपुरा के विधायक आशीष दास TMC में होंगे शामिल!

कोलकाता : बंगाल में चार और भाजपा विधायकों के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं हैं। इनमें खड़गपुर से हिरन चटर्जी, दार्जिलिंग से नीरज जिंबा, कूचबिहार उत्तर से सुकुमार राय और सोनामुखी से विधायक दिबाकर घरामी के नाम की चर्चा है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार उक्त चारों विधायक कुछ दिनों से पार्टी के कई कार्यक्रमों से अनुपस्थित रहे हैं। चारों पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि पूर्व में चार विधायक पहले ही पार्टी का दामन छोड़ टीएमसी के खेमे में जा चुके हैं।

पिछले हफ्ते कोलकाता में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार के सम्मान समारोह में भी उक्त चारों विधायक शामिल नहीं हुए थे, जबकि पार्टी ने अपने सभी विधायकों को उपस्थित होने के लिए सचेत किया था। अब इन अटकलों पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुझे अब भी विश्वास है कि हमारा कोई भी नेता पार्टी नहीं छोड़ेगा।

वहीं, नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर प्रदेश भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि कुछ विधायक निजी कारणों का हवाला देकर पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर टीएमसी हमारे विधायकों पर दलबदल करने का दबाव बना रही है।

उनके खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्हें ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। चार विधायक पहले ही हो चुके हैं शामिल दो मई को राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से भाजपा के चार विधायक मुकुल राय, विश्वजीत दास, तन्मय घोष व सौमेन राय पहले ही पार्टी छोड़कर टीएमसी में शामिल हो चुके हैं।

इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री व आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो भी भाजपा छोड़ टीएमसी का दामन थाम चुके हैं। पिछले दिनों उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने अभी किसी पार्टी की सदस्यता नहीं ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भी टीएमसी में जा सकते हैं। –

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter