हत्या के बाद मासूम का शव गड्ढे में फैंका : चोट के निशान मिलने से आशंका, रात भर तलाश करते रहे परिजन

Datia news : दतिया । मासूम का शव गांव के मंदिर के पीछे बने गड्ढे में मिलने के बाद वहां सनसनी फैल गई। घटना में हत्या की आशंका जताई गई है। सरसई थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्तरा में गुरुवार शाम से लापता मासूम का शव गांव के मंदिर के पीछे गड्ढे में पड़ा मिला।

शव पर चोट के निशाने मिले हैं। जिससे मासूम की हत्या किए जाने की प्रथम दृष्टया आशंका जताई गई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

वहीं जिस गड्ढे में मासूम का शव शुक्रवार को बरामद हुआ, वह गुरुवार तक खाली था। ऐसे में पुलिस का मानना है कि शव शुक्रवार को वहां फैंका गया है।

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में करीब एक दर्जन लोगों को राउंडअप भी किया है। फिलहाल इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक भांडेर अनुभाग के ग्राम मुस्तरा निवासी मंगल सिंह राजपूत का पांच वर्षीय बेटा आर्यन गुरुवार शाम सात बजे घर से अचानक लापता हो गया। मासूम के लापता हो जाने पर घर के लोग सकते में आ गए। इसके बाद उसकी स्वजन और ग्रामीण ने मिलकर काफी खोजबीन की। लेकिन मासूम का कहीं कुछ पता नहीं चला।

अगले दिन शुक्रवार को गांव के माता मंदिर पर सुबह के समय जब कोई महिला अपने पशुओं के लिए भूसा आदि निकालने पहुंची तो उसने मंदिर के पीछे बने गड्ढे में मासूम का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवाया।

मासूम के गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका के चलते मामले की छानबीन कर रही है। स्वजन ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर हत्या करने का संदेह जताया है। वहीं माता मंदिर के पास शव मिलने को लेकर ग्रामीणजन किसी तांत्रिक क्रिया को लेकर भी शंका जताते नजर आए।

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस जगह से मासूम का शव बरामद किया गया है, वहीं पुलिस टीम ने भी खोजबीन की थी। लेकिन रात में वह गड्ढा खाली था।

ऐसे में संभावना है कि शव को सुबह के समय वहां फैंक गया है। ग्रामीणों से पूछतांछ की जा रही है। पुलिस ने 10 से 12 लोगो को राउंड अप भी किया है। जिनसे पुलिस पूछतांछ कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!