कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए पंडोखर धाम में चल रहा अखंड श्रीराम महायज्ञ, वैदिक पद्धति से हर रोज दी जा रही आहूतियां

Datia News : दतिया। विश्व शांति एवं कोरोना आपदा निवारण के लिए दतिया जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंडोखर धाम में अखंड श्रीराम महायज्ञ अनवरत जारी है। उल्लेखनीय है कि गृहस्थ संत गुरुशरण महाराज के सान्निध्य में गत 19 मई से विश्वव्यापी कोरोना आपदा के निवारणार्थ श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ था।

इस संबंध में पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता (सागर) ने बताया कि प्रतिदिन सुबह से सांयकाल तक होने वाले अखंड श्रीराम महायज्ञ में धाम से सम्बद्ध श्रद्धालु एवं शिष्य निर्धारित कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लोकहित में अनुष्ठान कर रहे हैं। यज्ञाचार्य पं.उमाशंकर शास्त्री के निर्देशन में पं.राजू शास्त्री, पं. रामनरेश, पं. प्रवीण, पं. प्रमोद आदि आचार्यों द्वारा विधि-विधान पूर्वक वैदिक पद्धति से नित्य श्रीराम महायज्ञ सम्पन्न कराया जा रहा है। पंडोखर धाम में कोरोना आपदा के निवारण को लेकर संत गुरुशरण महाराज ने यज्ञ अनुष्ठान कराने की बात कही गई थी। जिसके तारतम्य में ही यज्ञ का आयोजन किया गया है। दावा किया जा रहा है कि इस यज्ञ के आयोजन के बाद से दतिया सहित प्रदेश में कोरोना रफ्तार में कमी अाई है।

पंडोखर महंत ने किया था दावा

श्रीराम यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व पंडोखर सरकार के महंत गुरुशरण महाराज ने दावा किया था कि उन्हें अगर शासन प्रशासन बड़ा यज्ञ अनुष्ठान करने की इजाजत दें तो कोरोना महामारी से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने मानव हित में खुद ही पहल करते हुए कोरोना गाइड लाइन के तहत मंदिर परिसर में अखंड श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ कराया। जो अभी भी अनवरत जारी है। इस महायज्ञ में विश्व कल्याणार्थ आहूतियां दी जा रही हैं ताकि इस महामारी से मुक्ति मिल सके।

Banner Ad

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter