मुंबई । ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो में इन दिनों जबरदस्त टि्वस्ट देखने को मिल रहा है। अस्पताल के ट्रस्टी की पार्टी अक्षरा के पहुंच जाने के बाद अभि की नाराजगी दूर हो जाएगी। वह अक्षरा के साथ खूब डांस करता है। लेकिन तभी उसे अस्पताल से इमरजेंसी कॉल आ जाएगा। वह अक्षरा को पार्टी में छोड़कर चला जाता है।
अक्षरा फिर से बिरला अस्पताल को वापस ज्वाइन कर चुकी है। वहां उसका म्यूजिक डिपार्टमेंट भी खुल गया है। इससे पहले के एपिसोड में दिखाया गया कि अभि, महिमा और आनंद पर गुस्सा करता है।
उसे गलतफहमी हो जाएगी कि अक्षरा को वापस अस्पताल में आने के लिए उन्होंने फोर्स किया है। लेकिन जब अक्षरा बताती है कि वह खुद अस्पताल आई है तो वह शांत हो जाता है। अक्षरा के अस्पताल आने से अभि काफी खुश होता है। अक्षरा भी इसलिए अस्पताल वापस लौटी है क्योंकि वह अभि के पास रहना चाहती है।
महिमा के प्लान ने हर्ष की बढ़ाई बैचेनी : अस्पताल में पार्थ को अचानक महिमा बुला लेती है। जब यह बात हर्ष को पता लगेगी तो वह एक अस्पताल में अपने खास आदमी को इसके बारे में पता करने के लिए कहता है।
जो उसे सारी बातें जल्दी देखकर बताने को कहता है। लेकिन महिमा की बात पार्थ नहीं मानता। वह हर्ष की कुर्सी पर बैठने से मना कर देता है। उसकी नाराजगी अक्षरा दूर करती है।

पार्टी में होगा तमाशा : मिस्टर बिजोरिया की पार्टी में अक्षरा के देर से आने पर पहले अभि खूब नाराज हो जाता है। जो अपना गुस्सा बेटर पर उतराता है। वह पार्टी को छोड़कर जाने वाला होता है।
इसे भी पढ़ें : अक्षरा के इंतजार में अभि का हुआ बुरा हाल ! ये अनजान शख्स अक्षु की करेगा जासूसी
तभी नील उसे रोकने की कोशिश करता है। वह अभि से अक्षरा के साथ अपनी लड़ाई खत्म करने के लिए भी दबाब डालता है। जिस पर अभि भी पार्टी में रुकने के लिए राजी हो जाएगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
अक्षरा और अभि की मिटेंगी दूरियां : अक्षरा के पार्टी में आने के बाद अभि खुश हो जाता है। थोड़ी देर बाद दोनों डांस करते हैं। शो में काफी देर के बाद दोनों के बीच की दूरी कम होती नजर आएगी।
फैंस को भी दोनों के बीच रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पार्टी के बाद अक्षरा और अभि अपने बीच की लड़ाई खत्म करते हैं या नहीं।
पार्टी में अक्षरा के इंतजार में अभि का हुआ बुरा हाल ! ये अनजान शख्स अक्षु की करेगा जासूसी