‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: अभिमन्यु के बर्थडे पर आएगा तूफान, क्या बिड़ला हाउस से बाहर होगी अक्षरा?

प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा स्टारर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपने ट्विस्ट एंड टर्न्स के लिए दर्शकों के बीच पॉपुलर रहता है। शो के मौजूदा ट्रैक में अभि-अक्षु के एक होने के बाद कहानी में नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाले है। शो को लेकर दिलचस्प खबर सामने आई है।

अभिमन्यु के बर्थडे पर आएगा ट्विस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा और अभिमन्यु और अक्षरा की राहें एक बार फिर जुदा हो सकती हैं। दरअसल शो में अभिमन्यु के बर्थडे को लेकर अक्षरा सरप्राइज प्लान कर रही है। अभिमन्यु भी काफी एक्साइटेड है क्योंकि इस बार अक्षरा भी उसके बर्थडे पर उसके साथ है। लेकिन इस सेलिब्रेशन पर ही दोनों को शॉकिंग सरप्राइज मिलने वाला है।

अलग हो जाएंगे अभि-अक्षु
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिमन्यु के बर्थडे वाले दिन अक्षरा को बिड़ला हाउस से बाहर कर दिया जाएगा और दोनों का रिश्ता खत्म हो जाएगा। बता दें कि शो के मेकर्स की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी तरफ गोयनका हाउस में भी ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

वंश कायरव को मानेगा जिम्मेदार
शो में हमने देखा कि वंश के लिए एक लड़की का शादी का रिश्ता आया लेकिन लड़की की मां कायरव की मेन्टल प्रॉब्लम को लेकर कमेंट करती है। अक्षरा लड़की की मां को जवाब देती है और अपने भाई का सपोर्ट करती है। लेकिन इसपर लड़की की मां भड़क जाती है और वह शादी की बात कैंसल करती है।

वंश को लगता है कि कायरव की वजह से उसकी शादी में अड़चन आ रही हैं। दूसरी तरफ आरोही ने भी नील के लिए महिमा से हाथ मिला लिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter