हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ स्टारर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कायरव और मनीष के केस को लेकर हुए मेजर ड्रामे के बाद अब शो में नया ट्विस्ट बेहद दिलचस्प साबित होने वाला है। अक्षरा और अभिमन्यु के फैंस को यह ट्विस्ट बेहद सरप्राइज करने वाला है।
अभि ने महिमा को किया एक्सपोज
लेटेस्ट एपिसोड में अभिमन्यु ने कायरव की बेगुनाही साबित कर दी है और महिमा को भी एक्सपोज कर दिया है। इसके बाद माना जा रहा था कि गोयनका और और बिड़ला परिवार के बीच सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। गोयनका अभी भी महिमा की हरकत से उभर नहीं पाए है।

अब अभिमन्यु को पछतावा हो रहा है कि उसके परिवार की वजह से गोयनका परिवार को कितना दुख सहना पड़ा है। इसके बाद अपकमिंग ट्रैक में एक शॉकिंग ट्विस्ट आने वाला है।

अभी को ठीक करेगी अक्षरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन सब बातों को सोचते हुए अभिमन्यु इतना परेशान हो जाता है कि वह ड्राइव करते हुए अपना ध्यान खो देता है और उसका एक्सीडेंटे हो जाता है।
अब अभिमन्यु एक बार फिर जिंदगी और मौत के लिए लड़ता है। वहीं अक्षरा को जैसे ही यह पता चलता है तो वह परेशान हो जाती हैं। लेकिन अक्षरा एक बार फिर अभिमन्यु को अपने तरीके से ठीक करेगी। जिसके लिए वह अपने आवाज का इस्तेमाल करने वाली है।
अक्षरा को मनाएगा अभि
अक्षरा अपनी आवाज से अभिमन्यु को ठीक होने के लिए मोटिवेट करेगी। दूसरी तरफ अभिमन्यु अब अक्षरा के साथ पैचअप करना चाहता है। लेकिन अक्षरा परेशान है कि वह क्या करे। वह गोयनका परिवार के साथ हुई बातों को नहीं भूल पाई है।
अपकमिंग एपिसोड अभिमन्यु अक्षरा को वापस लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगा। मंजिरी भी उसका साथ पूरा देगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अक्षरा क्या फैसला लेती है।