अक्षरा को शिवांश के साथ देखकर खुश हुआ अभिमन्यु, सुहासिनी ने की अक्षरा के लिए प्रार्थना

स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लगातार ट्विस्ट आ रहे हैं। मंजरी को होश आने के बाद अक्षरा वापस बिड़ला हाउस आ गई है और हर्ष भी अब अक्षरा का सपोर्ट कर रहा है। दूसरी तरफ नील और आरोही का ट्रैक भी कहानी को दिलचस्प बना रहा है।

एपिसोड़ की शुरुआत में मंजरी अभिमन्यु और अक्षरा को निहारती है। महिमा सोचती है कि काश मंजरी तलाक के कागजात देख ले। मंजरी पेपर देखने वाली थी। अभिमन्यु और अक्षरा ने मंजरी को पूजा करने के लिए बुलाया। गोयनका हाउस में भी सभी पूजा करते हैं।

अखिलेश कहता है कि अक्षरा जयपुर में एंजॉय कर रही होगी। इसपर आरोही अखिलेश से पूछती है कि वह इतना पक्का कैसे है कि अक्षरा जयपुर में है। मनीष और अखिलेश उसकी बात का मतलब पूछतें है लेकिन सुहासिनी बीच में ने आरोही का मुंह बंद कर देती हैं और कहती है कि अक्षरा जयपुर में है।

सुहासिनी ने की प्रार्थना
आरोही सरप्राइज होती है कि सुहासिनी ने उसे अक्षरा के बारे में बात क्यों नहीं करने दी। सुहासिनी ने भगवान से प्रार्थना की कि वह अक्षरा की देखभाल करें क्योंकि वह कुछ अच्छा करने गई है। बिरला परिवार दशहरा सेलिब्रेट करते हैं।

अभिमन्यु को अक्षरा को शिवांश के साथ देखकर अच्छा लगता है। महिमा अभिमन्यु को अक्षरा को निहारते हुए देखती है। पार्थ अक्षरा को देखता है और कायरव को निर्दोष साबित करने के बारे में सोचता है। गोयनका भी दशहरा सेलिब्रेट करते हैं।

अक्षु-अभि ने अतीत को किया याद
आरोही ने नील को मैसेज किया कि वह उसका वीडियो कॉल रिसीव क्यों नहीं कर रहा है। मनीष आरोही से वंश के साथ उसकी लड़ाई के बारे में बात करता है। वह कहता है कि वह जानता है कि वह किसी को डेट कर रही है। मनीष आरोही को लड़के के परिवार को बुलाने के लिए कहता है।

इधर अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि हर्ष गेस्ट रूम में सो रहे हैं इसलिए वह उसके कमरे में आ गई वरना वह कहीं और सोएगी तो अजीब लगेगा। अक्षरा और अभिमन्यु अपने फ्लैशबैक को याद करते हैं। अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि उसे नींद आ रही है।

अक्षरा ने ऑर्डर किया पिज्जा
इसके बाद दोनों बहस करते है। अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि अगर उसका ताना खत्म हो गया हो तो वे सो सकते हैं। अभिमन्यु एसी की ठंडक बढ़ाने को कहता है। अक्षरा अभिमन्यु से पूछती है कि क्या वह नहीं जानता कि वह एसी में असहज है।

दोनों में फिर एसी को लेकर बहस होती है। इसके बाद अक्षरा पिज्जा ऑर्डर करती है। देर रात पिज्जा खाने को लेकर अभिमन्यु अक्षरा से भिड़ जाता है। अक्षरा कहती है कि जब वह स्ट्रेस में होती है तो उसे भूख लगती है।

पिज्जा लाने के लिए नीचे जाते समय अक्षरा सीढ़ी से फिसलती है। अभिमन्यु अक्षरा को मदद की करने की पेशकश करता है अक्षरा ने उसकी मदद लेने से इनकार कर दिया। अक्षरा के हाथ में चोट लग जाती है। बिड़ला परिवार वहां आता है और अक्षरा से पूछते हैं कि वह चिल्ला क्यों रही थी।

अक्षरा सीढ़ी से नीचे फिसलने के बारे में बताती है। मंजरी अभिमन्यु से अक्षरा की देखभाल करने के लिए कहती है। अभिमन्यु अक्षरा के हाथ पर गर्म पट्टी लपेटता है। इधर मनीष और स्वर्णा आरोही से उस लड़के के बारे में और बताने के लिए कहते हैं जिसे वह डेट कर रही है।

प्रीकैप : मंजरी ने अक्षरा से अभिमन्यु के लिए करवाचौथ का व्रत रखने की मांग की। अक्षरा यह सुनकर हैरान होती है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter