‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: अक्षरा की प्रेग्नेंसी से अंजान रह जाएगा अभिमन्यु, महिमा को चकमा देकर बड़ा गेम खेलेगी आरोही

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग ट्रैक में मेकर्स दर्शकों के सामने बेहद दिलचस्प ड्रामा पेश करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिड़ला हाउस में काफी ड्रामा देखने को मिलने वाला है। जिसमें एक तरफ जहां अक्षरा बिरला हाउस से बाहर हो जाएगी तो दूसरी तरफ आरोही की बिड़ला हाउस में एंट्री होने वाली है।

शादी के लिए तैयार हो जाएगा नील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोही नील को अपने जाल में फंसाने की पूरी कोशिश कर रही है। वह नील को भड़काती है की बिड़ला हाउस में उसकी कोई इज्जत नहीं है। आरोही की बाते सुनकर नील हो जाएगा और वह आरोही से शादी करने के लिए मान जाता है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि महिमा भी नील का पूरा सपोर्ट कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by abhira (@abhira_.77)

महिमा को चकमा देगी आरोही
नील और आरोही बिना किसी को बताए मंदिर में शादी करेंगे और बिड़ला हाउस पहुंच जाएंगे। उनका ये अवतार देखकर पूरे परिवार को बड़ा शॉक लगने वाला है। दूसरी तरफ कहा यह भी जा रहा है कि लेकिन महिमा को चकमा देखर बिड़ला हॉस्पिटल के एमडी की पोजिशन को पाना चाहती है।

अक्षरा हो जाएगी प्रेग्नेंट
शो में इसके आलावा एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग ट्रैक में अक्षरा प्रेग्नेंट हो जाएगी लेकिन इस बात का पता चलने के पहले ही अभिमन्यु अक्षरा को घर से बाहर कर देता है। अक्षरा भी अभिमन्यु के इस फैसले से गुस्सा हो जाती है और कभी वापस बिड़ला हाउस नहीं आने की कसम खाती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter