अनुपमा ने अक्षय कुमार की कलाई पर बांधी राखी, सुनाया अपनी और अक्की की पहली मुलाकात का किस्सा

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली जितना ऑडियंस के बीच अपने अभिनय को लेकर चर्चा में रहती है। उतना ही वह सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिवटीज और अन्य कामो के लिए भी चर्चा में रहती हैं। उनके शो ‘अनुपमा’ पर दर्शक भर-भर के प्यार लुटाते आए हैं। रूपाली स्टार प्लस के शो ‘रविवार विद स्टार परिवार’ में भी परफॉर्म करती हुई नजर आई हैं। जहाँ उनका एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है।

रूपाली ने शेयर किया अक्षय कुमार के साथ प्यारा बॉन्ड
जी हाँ, रूपाली ने रियलिटी शो ‘रविवार विद स्टार परिवार’ में अक्षय कुमार के साथ एक बड़ा प्यार बॉन्ड शेयर किया है। अक्षय शो में अपनी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ के प्रमोशन के लिए आ रहे हैं।

जहां अक्षय और रूपाली दोनों रक्षाबंधन सेलिब्रेट करेंगे और ‘अनुपमा’ फेम रुपाली उन्हें अपना ‘राखी भाई’ कहती हैं। क्योंकि रूपाली भी अक्षय कुमार की एक राखी-सिस्टर है

अक्षय की कलाई पर बाँधी अनुपमा ने राखी
रियलिटी शो ‘रविवार विद स्टार परिवार’ में रूपाली अक्षय को राखी बांधती और उनसे पहली मुलाकात के बारे में भी बात करती हुई नजर आएंगी। अक्षय के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए रूपाली ने कहा,

“यह साल 1992 की बात है जब मैंने उन्हें ‘राखी’ बांधना शुरू किया था और 2022 में, मुझे उन्हें फिर से देखने और एक और बार राखी बांधने का मौका मिला, इसलिए शो का धन्यवाद।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

बताया कबसे है अक्की से कनेक्शन
रूपाली आगे कहती हैं कि अक्षय और मैं बहुत पहले से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। वह मेरे राखी-भाई हैं। हमने कुछ समय के लिए संपर्क खो दिया था जब वह इतने बड़े व्यक्तित्व बन गए। थोड़े समय बाद यह थोड़ा अजीब हो जाता है। बता दें कि अनुपमा ने जब अक्षय कुमार को राखीं बांधी तो शो का माहौल काफी भावुक हो गया।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की बात करें तो यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डायरेक्टर आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और उनकी चार बहनें हैं। यह फिल्म भाई बहन के असीम प्रेम के बंधन को दर्शाएगी। फिल्म के ट्रेलर और सॉन्ग्स को भी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter