डिनर पार्टी में अभिमन्यु और मंजरी को है अक्षरा का इंतजार, क्या मंजरी की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी अक्षु?

पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षु ने दुल्हन के अवतार में अभि की जिंदगी में फिर से कदम रख दिया है। अक्षरा और अभिमन्यु के रीयूनियन के बाद अब नया ट्रैक बेहद दिलचस्प होता हुआ नजर आ रहा है। मंजरी अब अभिमन्यु को लेकर अधिक फिक्रमंद हो गई है और दूसरी तरफ अभि को बिड़ला हॉस्पिटल का एमडी बना दिया गया है।

लेटेस्ट एपिसोड़ में अक्षरा अभिमन्यु का उसके केबिन में वेलकम करती है लेकिन अभिमन्यु बेचैन नजर आता है। अक्षरा के पूछने पर अभिमन्यु कहता हैं कि वह इतनी बड़ी जिम्मेदारी लेने से घबरा रहा हैं। यह उसके लिए नया अनुभव भी है। अक्षरा उसे मोटीवेट करती है।

इधर गोयनका हाउस में स्वर्णा आरोही को घर से गायब पाती है। वह सुहासिनी के साथ शेयर करती है कि आरोही कुछ करने वाली है इसलिए उसे आरोही की फिक्र है। तभी लता वहां आती है और वंश की शादी के लिए रिश्तों की बात करती है।

मंजरी ने सुनी डॉक्टर की बात
आरोही को लगता है कि लता उसके लिए रिश्ता लाइ है इसलिए वह उसपर भड़कती है तब सुहासिनी और स्वर्णा आरोही को डांटते है और बताते हैं कि लता वंश के लिए रिश्ता लाई थी। वंश की शादी के बारे में सुनकर मनीष चौंक जाता है।

इधर अभिमन्यु अपने डॉक्टर से मिलता है। वह डॉक्टर से अपनी गोलियाँ बंद करने के लिए कहता है। डॉक्टर अभिमन्यु को पूरी तरह से ठीक होने तक दवा जारी रखने की सलाह देता है। मंजरी अभिमन्यु और डॉक्टर की बात सुन लेती है और उसे लगता है कि अभिमन्यु अक्षरा को फोर्स नहीं करना चाहता, इसलिए वह अपनी परेशानी छुपाता है। इधर गोयनका परिवार वंश की शादी के बारे में चर्चा करते हैं।

कायरव ने अक्षरा को किया इन्वाइट
वंश सबसे कहता है कि वह अरेंज मैरिज के लिए तैयार है। तब सुहासिनी और स्वर्णा ने लड़की वालो को बुलाने का फैसला किया। कायरव अक्षरा को वंश के इस खासदिन के लिए बुलाने का फैसला करता है।

इधर अक्षरा अभिमन्यु के लिए मिठाई बनाती है। मंजरी अक्षरा को अपने जीवन को बैलेंस करने का सुझाव देती है। कायरव अक्षरा को आने के लिए कहता है। तब वह गोयनका हाउस जाने का फैसला करती है।

आरोही से हाथ मिलाएगी महिमा
इधर अभिमन्यु अक्षरा को एक बड़े कार्यक्रम के लिए मुख्य सिंगर के रूप में चुने जाने की सूचना देता है। वह अक्षरा से पूछता है कि क्या वह गाएगी। अक्षरा गाने के लिए राजी हो जाती है। अभिमन्यु और अक्षरा एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं।

महिमा आरोही से मिलने और उससे हाथ मिलाने का फैसला करती है। अक्षरा गोयनका से मिलने जाती हैं। आराधना और उसका परिवार वंश के रिश्ते के लिए गोयनका से मिलता है।

लड़की वाले कायरव की मेन्टल प्रॉब्लम के बारे में बात करते हैं तब अक्षरा उन्हें करारा जवाब देती है और कायरव का बचाव करती है। दूसरी तरफ अभिमन्यु और मंजरी डिनर पार्टी में अक्षरा का इंतजार करते हैं। गोयनका परिवार अक्षरा को अभिमन्यु के पास वापस जाने के लिए कहते हैं। अभिमन्यु अक्षरा के लिए सरप्राइज प्लान करता है।

प्रीकैप : अक्षरा मंजरी को उस पर भरोसा करने को कहती। दूसरी तरफ अभिमन्यु ने अपना बर्थडे अक्षरा के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया। अक्षरा अभिमन्यु के लिए बर्थडे सरप्राइज प्लान करती है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter