नए अंदाज में शुरू हुआ अभिमन्यु का सफर, कुणाल की बहन माया को अपनी आवाज दे रही है अक्षु

मुंबई: स्टार प्लस का लांगेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों लगातार कई ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। अब शो के ट्रैक में एक साल का लंबा लीप आ चुका है और अक्षु और अभी दोनों अलग-अलग अपनी जिंदगी जी रहे हैं।

आज के एपिसोड़ की शुरुआत में अक्षरा ने अभिमन्यु की गिफ्ट की हुई हुडी पहने एक सॉन्ग गाती है। अक्षु अपना ब्रेसलेट देखते हुए अभिमन्यु के साथ अपने आखिरी पलों को याद करती है। फिर वो अभिमन्यु को एक लेटर भेजती है। जिसमें वह कहती है कि उसे अभी की रोज याद आती है। उसने अभी पात्र में बताया कि वह फेमस सिंगर बनने वाली है लेकिन एक शर्त पर।

अभिमन्यु को आती है अक्षरा के धोखे की याद
दूसरी तरफ अभिमन्यु एक आयरन मैन पावर चैलेंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए नजर आता है। होस्ट उससे पूछता है कि वह फाइनलिस्ट कैसे बना। अभिमन्यु कहता है कि एक सर्जन होने के नाते वह बता सकता है कि सर्जरी की सफलता डॉक्टर पर नहीं बल्कि मरीज के मनोबल पर भी निर्भर करती है।

अभिमन्यु याद करता है कि कैसे वो अपनी सर्जरी के बाद से अक्षरा का इंतजार कर रहा। तभी कोई अभिमन्यु को कायरव के साथ, अक्षरा का वीडियो दिखाता है और अभिमन्यु उसे गलत समझता है कि उसने उसके प्यार के ऊपर अपना परिवार को चुना है।

माया देख रही है फेमस होने के सपने
इधर अक्षरा कुणाल की बहन माया का मनोबल बढ़ाती है। माया उससे कहती है कि वह लिप सिंक नहीं कर सकती, वह फेमस होने का सपना देखती है। कुणाल आकर माया से कहता है कि उसने उसकी इच्छा पूरी की। फिर वो माया को आइसक्रीम देता है,

। माया कहती है कि वह अक्षरा को आइसक्रीम नहीं दे सकती क्योंकि उसे उसके लिए गाना है। अक्षरा उदास हो जाती है।

नए अवतार में अभिमन्यु
इधर अभिमन्यु का नया अवतार नजर आता है। वह रस्सी से जीप खींचता है और हेडफोन लगाए हुए है। होस्ट कहता है कि वे सभी इस बात से अनजान हैं कि अभिमन्यु के हेडफोन में कौन सा गाना बज रहा है जो उसे चार्ज कर रहा है।

तभी हेडफोन नीचे गिर जाता है और गाने के बजाय होस्ट देखता है कि यह सिर्फ एक शोर है। अभिमन्यु होस्ट से उसे डिकोड करने की कोशिश न करने के लिए कहता है।

इधर अभिमन्यु नील को यह कहते याद करता है कि वह कायरव को खोजने का प्रयास करे ताकि वे अक्षरा के बारे में जान सकें। अभिमन्यु कहता है कि अक्षरा ने कोई सुराग नहीं छोड़ा क्योंकि वह खुद नहीं चाहती कि वह उस तक पहुंचे। दूसरी तरफ कुणाल और माया सरप्राइज होते हैं कि उनका गाना आयरनमैन पावर चैलेंज प्रतियोगिता में क्यों बजाया जा रहा है।

प्रीकैप : माया ने बताया कि उसका सिंगिंग कॉम्पटीशन इस बार जयपुर में है। कुणाल और अक्षरा शॉक रह जाते हैं। अभिमन्यु कॉम्पटीशन जीतता है और वहां उससे अक्षरा के बारे में पूछताछ की गई। वह गुस्सा हो जाता है और रिपोर्टर की पिटाई कर देता है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter