ट्रैक्टर निकालने के विवाद पर किया जानलेवा हमला तीनों आरोपी पुलिस ने पकड़े

दतिया. थाना बडोनी पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त किया है । थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि गत 10 नबंवर को हरीश चंद पटेल के खेत में से ट्रैक्टर निकालने के विवाद को लेकर रामकिशन पटेल तथा हरीश चंद पटेल के परिवारों में विवाद हो गया था । जिस पर हरीश चंद पटेल तथा उसके भाई रघुबीर पटेल, नवल किशोर पटेल ने एक राय होकर कुल्हाड़ी, डंडों तथा पत्थरों से रामकिशन पटेल, रामदीन पटेल ,आकाश पटेल, राहुल पटेल, रामहेत पटेल तथा रक्षा के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें रामदीन पटेल के सिर में गंभीर चोटें आई तथा अन्य लोग घायल हुए थे। थाना बडोनी में इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। घटना के आरोपित हरीश चंद पटेल, रघुवीर पटेल एवं नवल किशोर पटेल सभी पुत्रगण राजाराम पटेल निवासी ग्राम भिल्ला को गिरफ्तार कर उनके पास से हमले में प्रयुक्त कुल्हाडी आदि बरामद कर लिए गए। इस कार्रवाई में सउनि सुरेंद्र दुबे, राजेश नगार्च प्रधान आरक्षक, राजेंद्र दीक्षित, आरक्षक शिवराम गुर्जर, खुमान सिंह, जसवंत यादव की भूमिका रही ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter