वेतन मांगने गए मुनीम के साथ क्रेशर संचालक ने कर दी ऐसी हरकत कि पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

Datia News : दतिया । पुलिस ने मारपीट के मामले में क्रेशर मालिक और उसके दो बेटों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपितों पर क्रेशर के मुनीम को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया था। दुरसड़ा थाना और सरसई थाना पुलिस ने यह संयुक्त कार्रवाई की है।

दुरसड़ा थाना प्रभारी विजय लोधी के मुताबिक सड़वारा रोड पर िस्थत स्टोन क्रेशर पर ग्राम दरियापुर निवासी अश्वनी पुत्र रामप्रसाद श्रीवास्तव मुनीम का काम करता था। जब उसने अपनी 5 महीने से अटकी मजदूरी के रुपये मांगे तो क्रेशर मालिक राजू दांगी ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसे भगा दिया।

इसके बाद अश्वनी ने क्रेशर पर मुनीम का काम करना बंद कर दिया। युवक के काम छोड़ देने से गुस्साए क्रेशर मालिक ने अश्वनी को क्रेशर पर ले जाकर पीटा और काम पर आने का दबाव बनाया। जब युवक नहीं माना तो उसे बंधक बना लिया।

किसी तरह छूटकर आए युवक ने क्रेशर मालिक राजू दांगी के दो बेटों गोलू दांगी और प्रशांत दांगी के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज कराया। जिस पर कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

फरियादी अश्वनी ने बताया कि गत 17 मई को उसके यहां भतीजी की शादी थी। इसलिए वह 16 मई को क्रेशर पर रुपये मांगने गया था। जहां उसके साथ मारपीट की गई।

जब उसने काम पर जाना बंद कर दिया तो क्रेशर संचालक के बेटों ने उसे 26 मई को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुनीम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था।

जिगना थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान : पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस थानों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों ने मप्र उप्र बार्डर सहित थाना क्षेत्र में भी वाहनों की चेकिंग की।

मुख्य रूप से दो पहिया व चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई। साथ ही वाहनों से संबंधित कागजातों को भी चेक किया। ताकि वाहनों के माध्यम से अवैध सामानों की हेराफेरी न हो सके।

जिगना थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव काे लेकर पुलिस की असामाजिक तत्वाें पर नजर रहेगी। इसमें आम लाेगाें से भी सहयाेग मांगा गया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!