सच आप तक (Sach App Tak) : मध्यप्रदेश और पंडित जवाहरलाल नेहरू ( jawaharlal nehru) का गहरा नाता रहा है। मध्यप्रदेश का नामकरण पं.नेहरू ने ही किया था। उस दौर के नेता शंकरदयाल शर्मा से उनकी खासी नजदीकियां थीं। इस वजह से नेहरू अक्सर भोपाल आना-जाना करते थे। वे जब तक प्रधानमंत्री रहें, करीब डेढ़ दर्जन बार भोपाल आए। उन्हें भोपाल काफी पसंद था। भोपाल के प्राकृतिक रंग और आबोहवा नेहरू को बहुत भाती थी। उनके नाम पर भोपाल में कई संस्थाएं, अस्पताल और आज भी स्कूल हैं। (Amazing facts about jawaharlal nehru in hindi ) नेहरू अपने खास शौक के लिए भी खूब चर्चाओं में रहे हैं। उनकी महिला मित्रों से दोस्ती के किस्से आज भी पढ़े जा सकते हैं। कुछ शौक तो ऐसे थे जिन्होंने नेहरू को विवादों में भी घेरे रखा। अपने रहीसी अंदाज और शौक की पूर्ति के लिए नेहरू कई बार लोगों की तंज का शिकार भी बने।
जब विशेष विमान से मंगवाया था सिगरेट का पैकेट (Nehru cigarette Habit)

एक बार नेहरू ( jawaharlal nehru) भोपाल दौरे पर थे, तब वे राजभवन आए हुए थे। उनकी सिगरेट खत्म हो गई थी। इसी दौरान नेहरू का 555 ब्रांड सिगरेट का पैकेट भोपाल में नहीं मिला। नेहरू को खाना खाने के बाद सिगरेट पीने की आदत थी। जब यहां स्टाफ को पता चला तो उन्होंने भोपाल से इंदौर के लिए एक विशेष विमान पहुंचाया। वहां एक व्यक्ति इंदौर एयरपोर्ट पर सिगरेट के कुछ पैकेट लेकर पहुंचा और वह पैकेट लेकर विमान भोपाल आया। राजभवन की वेबसाइट में इस रोचक प्रसंग का उल्लेख मिलता है।

ऐसा रहीसी अंदाज कि लंदन से धुलकर आते थे
नेहरू ( jawaharlal nehru) से जुड़ी यह बात भी काफी प्रचलित है कि उनके कपड़े धुलने के लिए लंदन भेजे जाते थे। खानदान की जन्मभूमि कश्मीर थी और नेहरू के दादा पंडित गंगाधर नेहरू दिल्ली के कोतवाल हुआ करते थे। इसलिए उनका रौब भी उनकी जिंदगी पर पड़ा। पिता पंडित मोतीलाल नेहरू इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सबसे प्रसिद्ध और सबसे रईस वकील थे। जो बेहद अनुशासनप्रिय, शानो-शौकत और अंग्रेजी चाल-ढाल और अपने पहनावे के लिए जाने जाते थे। यही सब नेहरू के जीवन में भी देखने को मिला।
यह खबर भी पढ़ें : सच आप तक : गांधीजी की वो 5 गलतियां, जिनका खामियाज़ा भारत आज भी भुगत रहा है!
नेहरू और एडविना की इस तस्वीर का सच (Nehru and Edwina relationship)

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ( jawaharlal nehru) को लेकर अक्सर कई तरह के किस्से सामने आते हैं। इनमें से कुछ हकीकत तो बहुत अधिक फसाने ही निकलते है। नेहरू की लाइफस्टाइल भी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में पंडित नेहरू और एडविना माउंटबैटन हैं (nehru and edwina). पहले भी दोनों के प्रेम-प्रसंग के चर्चे होते रहे हैं, तो इसका खुलासा किया गया तो पता चला कि उस तस्वीर में नेहरू-एडविना नहीं, एक्टर-एक्ट्रेस हैं।

यह फोटो असल में होवार्ड ब्रेनटन के नाटक ‘ड्राइंग द लाइन’ का है और दोनों शख्सियत उसी नाटक के किरदार हैं। हां, नाटक में नेहरू और एडविना(nehru and edwina) का किरदार जरूर था। लिहाजा एक्टर्स उसी गेटअप में नजर आ रहे हैं।
जवाहर लाल नेहरू के बारे में कुछ रोचक बातें (Amazing facts about jawaharlal nehru in hindi)
1. वह एक असाधारण विद्वान थे। उनके नाम में जो पंडित जुड़ा है, वह इसलिए नहीं कि वह विद्वान थे। दरअसल उनका संबंध कश्मीरी पंडित से था। इसलिए उनके नाम में पंडित लगता है।

2. 26 साल की उम्र में नेहरू ( jawaharlal nehru) का विवाह 16 साल की कश्मीर ब्राह्मण बालिका से हो गया। ( nehru wife name) जिनका नाम कमला कौल था। उनके पिता पुरानी दिल्ली में एक प्रतिष्ठित व्यापारी थी। उनका विवाह 7 फरवरी, 1916 को हुआ था। 28 फवरी, 1936 को तपेदिक की बीमारी से उनका निधन स्विटरजरलैंड में हो गया।
3. चार बार पंडित नेहरू की हत्या का प्रयास किया गया था। पहली बार 1947 में विभाजन के दौरान, दूसरी बार 1955 में एक रिक्शा चालक ने, तीसरी बार 1956 और चौथी बार 1961 में मुंबई में। 27 मई, 1964 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।
4. महात्मा गांधी ने जब विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना शुरू किया तो जवाहरलाल नेहरू को भी अपना पसंदीदा विदेशी कोट त्यागना पड़ा। उसके बाद वह खादी के कोट पहनने लगे। नेहरू ने अपने जीवन के 9 वर्ष जेल में बिताए थे।
5. “लैक्मे” ब्रांड आजकल महिलाओं के बीच काफी प्रसिद्ध है। जेआरडी टाटा ने इस ब्रांड की स्थापना पंडित जवाहरलाल नेहरू के कहने पर की थी। पंडित नेहरू चाहते थे कि महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन (कॉस्मेटिक उत्पाद) बाजार में आने चाहिए।
नेहरू का स्वतंत्रता व भारत के विकास में एक अहम योगदान रहा। जिसे हम नज़रअंदाज कतई नहीं कर सकते। यह था आज का सच आप तक का लेख। यदि आपको ये लेख अच्छा लगा तो कृपया अपने मित्रों के साथ शेयर करें। अगले रविवार को एक नए लेख के साथ इतिहास के उन प्रश्नों का जवाब ढूंढने की कोशिश करेंगे, जो आज भी आम जनता तक नहीं पहुंच सके।


