amitabh bachchan news : अमिताभ बच्चन जल्द शुरू करेंगे शूटिंग, ब्लाग पर बताया

amitabh bachchan news मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म गुडबाय की शूटिंग शुरू करेंगे। अमिताभ ने मंगलवार देर रात अपने ब्लाग पर इसकी जानकारी दी। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए फिल्म और टीवी कार्यक्रमों की अनुमति दे दी है।

अमिताभ ने अपने ब्लाग पर लिखा कि जरूरी सेवाएं, बार, पार्लर्स, रेस्त्रां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल गए हैं। फिल्म के सेट पर भी चार बजे तक काम हो सकता है। ऐसे में कुछ दिनों में फिल्म की शेड्यूलिंग हो जाएगी और स्टूडियो में काम शुरू कर दूंगा।

उन्होंने आगे लिखा गुडबाय की पूरी टीम को वैक्सीन लग चुकी है। सेट पर और सावधानी बरती जा रही है। हर ब्रेक में सेट के कमरों को सैनिटाइज किया जाता है। स्टूडियो में आने से पहले क्रू का टेस्ट होता है।

अगर किसी में कोई लक्षण नजर आता है, तो उसे वापस भेज दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म गुडबाय की शूटिंग दो अप्रैल को शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में शूटिंग रोकनी पड़ी थी। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter