चबूतरे पर सो रहे वृद्ध ने खुद को बंदूक से मार ली गोली : परिजन दौड़कर पहुंचे तो पड़ा मिला शव

Datia news : दतिया । लंबी बीमारी से परेशान वृद्ध ने अपने घर में खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेंगुवा में शनिवार अलसुबह की है। गोली आवाज सुनकर घर के लोग जाग पड़े। उन्होंने जब कमरे में जाकर देखा तो वृद्ध का खून से लथपथ शव पड़ा था।

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर थरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में स्वजन सहित आसपास के लोगों से भी पूछतांछ की है। इस दौरान मौके पर पड़ी बंदूक को पुलिस ने जब्त कर शव को पीएम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेंगुवां निवासी उदयवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार को अलसुबह करीब तीन बजे वह अपने परिवार के सभी लोगों के साथ घर के अंदर सो रहा था।

जबकि उसके पिता 75 वर्षीय आजाराम परिहार घर के बाहर चबूतरा पर सो रहे थे। तभी गोली की आवाज सुनाई दी। जब घर के लोग बाहर दौड़कर पहुंचे तो वहां वृद्ध आजाराम को सीना में गोली लगी हुई थी। साथ ही उदयवीर की लाइसेंसी 12 बोर दुनाली बंदूक वहीं पर डली हुई थी।

कैंसर की बीमारी से परेशान था मृतक : उदयवीर ने बताया कि उसके पिता प्रोस्टेट कैंसर के मरीज थे। वह 34 साल से लगातार अपना इलाज ग्वालियर में करा रहे थे। इस बीमारी के कारण से वो परेशान रहते थे। इसलिए परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter