दतिया सहित 17 जिलाें के पशु पालको को मिलेगा सीमन स्टेशन का लाभ – गृहमंत्री डॉ.मिश्रा

दतिया. जिले का ग्राम नौनेर अब एक एेसा स्थान बन गया है, जहां प्रदेश के 17 जिलों के पशुपालकाें को इस केन्द्र के माध्यम से पशुओं की नस्ल सुधार के लिए उच्च गुणवत्ता का सीमन मिल सकेगा। यह बात गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को दतिया जिले के ग्राम नौनेर में 13 करोड़ 42 लाख की लागत से निर्मित किए गए प्रदेश के दूसरे वीर्य संस्थान (सीमन स्टेशन) का लोकार्पण के दौरान कही। गृहमंत्री ने केन्द्र का लोकार्पण कर भ्रमण भी किया।

डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि नौनेर में 350 करोड़ की लागत से पशु चिकित्सा, पशु विज्ञान एवं मत्स्यकीय विद्यालय का भी पूर्व में शिलान्यास किया जा चुका है। जिस पर कार्य शुरू हो गया है। इन महाविद्यालयाें के माध्यम से कृषि पशुपालन, मत्स्य क्षेत्र में अनुसंधानाें का लाभ भी जिले एवं आसपास के किसानाें को मिलेगा। जिससे अंचल की दिशा एवं दशा में भी बदलाव आएगा।

उन्हाेंने कहाकि कभी नौनेर क्षेत्र लूटपाट की घटनाओं के लिए विख्यात था, लेकिन वहीं नौनेर में वीर्य संस्थान (सीमन स्टेशन) शुरू हो जाने से नौनेर एक एेसा स्थान बन गया है जहां पशुआें की नस्ल सुधार के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी आैर आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दतिया सीमन केन्द्र लगभग 50 एकड़ भूमि पर स्थापित किया गया है। इस केन्द्र में गिर, साहीवाल, थारापरकर, मुर्रा के साथ संकर जर्सी आैर एंकर एचएफ नस्लाें के सीमन उत्पादन के लिए लगभग 60 सांडाें को रखा जाएगा। केन्द्र में अप्रैल 2021 से सीमन उत्पादन एवं प्रसंस्करण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। यहां प्रतिवर्ष पांच लाख फ्रोजन सीमन डोजेज का उत्पादन होगा। उत्पादन में वायो सिक्योरिटी के मापदण्ड़ाें का पालन किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रबंध संचालक राज पशुधन एवं कुटकुट विकास निगम एसपीएस भदौरिया ने बताया कि नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत इस केन्द्र के माध्यम से पशुपालकाें को उच्च गुणवत्ता का सीमन मिल सकेगा। उन्हाेंने बताया कि सांडों के संधारण के लिए 5 शेड, एक आईसोलेशन सेड, पशु आहार एवं भूसा भंडारण के लिए भूसा दाना गोदाम, आेवरहेंड टैंक, बाउण्ड्रीवॉल, विद्युतीकरण एवं बायोगैस संयंत्र आदि का निर्माण कराया गया है। अधिकारी एवं कर्मचारियाें के लिए आवास भी निर्मित किए गए है। लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन से किया गया।

गृहमंत्री ने अधिकारियाें को दिए निर्देश

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम नौनेर में सीमन स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान रघुवीर पाल आैर द्वारका यादव के पैर का उपचार कराए जाने, महिला रामसखी का आवास के लिए पात्रता सूची में नाम जोड़ने, बिलौनी एवं खदरावनी में यात्री प्रतिक्षालय बनाने तथा पलोथर में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के संबधित अधिकारियाें को निर्देश दिए। उन्हाेंने इस दौरान पशुपालक राजावल यादव, अशोक कुशवाहा, पवन राजौरिया, भुजसिंह यादव का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मान किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter