अभिमन्यु ने किया अनीश का बचाव, अक्षरा के सामने आया अनीशा और उसके बॉयफ्रेंड का सच

मुंबई : स्टार प्लस के लांगेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा, अनीशा के बर्ताव और उसकी हरकतों को लेकर परेशान चल रही है। अक्षरा के सामने अब अनीशा का राज खुलने वाला है जिसके बाद चल रहे ट्रैक का मेजर टर्निंग पॉइंट शो के अपकमिंग एपिसोड्स में आने वाला है। लेटेस्ट एपिसोड में गोयनका और बिड़ला परिवार जहां एक तरफ त्यौहार और जश्न मना रहे हैं वही अक्षु अनीशा का सच जानने में जुटु हुई है।

सुहासिनी को आया अनीशा पर गुस्सा
आज के एपिसोड़ की शुरुआत में स्वर्णा सुहासिनी को शांत रहने और एक बार अनीशा पर भरोसा करने की सलाह देती है। लेकिन सुहासिनी कहती है कि अनीशा बिगड़ी हुई लड़की है। वह कहती हैं कि अगर वे उसे आज नहीं रोकेंगे तो यह उनके लिए आगे मुश्किल होगी।

इतने में अक्षरा और अभिमन्यु आते हैं और सुहासिनी के गुस्से का कारण पूछते हैं। अक्षरा सुहासिनी से पूछती है कि वह परेशान क्यों है। अनीशा अभिमन्यु को बताती है कि उसने एक लहंगा ऑर्डर किया था जो थोड़ा खुला है। उसने क्लियर किया कि लहंगा उसका नहीं है लेकिन सुहासिनी उसपर भरोसा नहीं करती है।

अभिमन्यु ने किया अनीशा का बचाव
अभी सुहासनी से कहता है वह अनीशा को दिल से नहीं अपना रही है। तब अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि वह सुहासिनी की इंटेंशन को गलत ले रहा है। वह अभिमन्यु को शांत रहने के लिए कहती है।

अभिमन्यु कहता है कि जब उसकी बहन पर आरोप लगाया जाता है तो वह कैसे शांत रह सकता है। महिमा अभिमन्यु से बात को आगे न बढ़ाने के लिए कहती है। इसके बाद अक्षरा सभी को आगे बढ़ने के लिए कहती है। वह कहती है कि कुणाल ने अभिमन्यु की सर्जरी के बारे में अच्छी खबर दी और उन्हें इस पल का जश्न मनाना चाहिए।

अक्षरा ने सुनी अनीशा और उसके बॉयफ्रेंड की बातें
मंजरी अभी को सुहासिनी से इस तरह बात करने के लिए डांटती है। वह कहती हैं कि बूढ़े लोग प्रतिक्रिया करते हैं। अभिमन्यु को अपनी गलती का एहसास हुआ। वह माफी मांगने का फैसला करता है।

अक्षरा को अनीशा की चिंता होती है। वह अनीशा की तलाश करती है। अक्षरा ने अनीशा और उसके बॉयफ्रेंड की बातें सुन लीं। अनीशा अपने बॉयफ्रेंड से पूछती है कि क्या वह ठीक है।

अक्षरा छुपाएगी अभिमन्यु से अनीशा का सच
अनीशा अपने ने अपने बॉयफ्रेंड को आश्वासन दिया कि वह शादी के बाद भी उसके साथ अपना अफेयर जारी रखेगी। अक्षरा यह सुनकर स्तब्ध रह गई। उसने अभिमन्यु से यह बात छिपाने का फैसला किया। अक्षरा को लगता है कि सर्जरी के लिए अभिमन्यु को तनाव मुक्त रहना जरुरी है।

नील, पार्थ और अभिमन्यु इतने लंबे समय के बाद अनीशा के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए उत्साहित होते हैं। अक्षरा ने अनीशा का सामना करने का फैसला किया।

अनीशा अक्षरा को बाद में बात करने के लिए कहती है क्योंकि रक्षाबंधन मनाना ज्यादा महत्वपूर्ण है। स्वर्णा अनीशा और अक्षरा को डांस के लिए बुलाती है। अक्षरा कायरव को वादा करती है कि वह किसी को भी उसे चोट नहीं पहुंचाने देगी फिर वह अनीशा को देखती है।

प्रीकैप: अभिमन्यु ने बताया कि अक्षरा ने ऑडिशन के चौथे राउंड को क्वालिफाई किया। अक्षरा अनीशा से कायरव को धोखा देने के बारे में बात करती है। कायरव अनीशा और अक्षरा को देखता है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter