‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: जल्द सामने आएगा अनीशा का सच, अभी-अक्षु के रिश्ते पर पड़ेगा असर

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी शो बन गया है। अभिमन्यु और अक्षरा अपने रोमांस से दिल जीत रहे हैं। शो में हर्षद चोपड़ा ने अभिमन्यु की भूमिका निभाई है जबकि प्रणली राठौड़ ने अक्षरा का किरदार निभाया है। शो में दादी कायरव और अनीशा की शादी के बारे में निश्चित नहीं है और दुर्भाग्य से अक्षरा को अनीशा के दूसरे लड़के के साथ प्रेम संबंध के बारे में पता चल चुका है।

अक्षरा ने अनीशा से पूछा यह सवाल
अनीशा के दूसरे लड़के के साथ कनेक्शन के बारे में अभी सिर्फ कायरव और अक्षरा को ही पता है और अनीशा अक्षु के यह पूछने पर कि वह सभी को कब सच बताएगी, उसने अक्षरा के कुछ समय मांगा है। हालांकि अनीशा के इरादें कुछ और हैं। अनीशा कायरव को धमकी देती है और कहती है कि मुझसे वादा करो, तुम इस शादी को नहीं तोड़ोगे।

सबके सामने आएगी अनीशा की सच्चाई
हालांकि अब अनीशा का ये सच ज्यादा देर तक छुपा नहीं रहने वाला है। जी हाँ, लेटस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबके सामने अब अनीशा की करतूतों से पर्दा उठने वाला है। शो में सच्चाई आखिरकार सामने आ ही जाती है और यह बात एक बार फिर अभिमन्यु और अक्षरा के रिश्ते पर दबाव बनाएगी। लेकिन देखने वाली बात यह है कि परिवार के सामने यह सच्चाई कैसे आती है।

अनीशा करेगी ब्लैकमेल
बता दें कि अपकमिंग एपिसोड में कायरव द्वारा मेहंदी का फंक्शन छोड़कर जाने के बाद अनीशा भी उसके पीछे-पीछे जाती है। वह अनीशा से कहता है कि वह खुद परिवार को सच बताएगी और ये शादी बिल्कुल नहीं होने देगी।

लेकिन कायरव की इस बात का उसपर असर नहीं होता और वह उल्टा कायरव के सामने इमोशनल ड्रामा करती है। वह छत की मोहरी पर चढ़ जाती है और कहती है कि तुम पहले तुम शादी न तोड़ने का वादा करो।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter