उडारियां’: बिग बॉस 16 में एंट्री से पहले शो के इस को-एक्टर से मिले प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता, देखे वीडियो

कलर्स का पॉपुलर टीवी ‘उडारियां’ ट्विस्ट और टर्न के साथ टीआरपी चार्ट पर काफी आगे रहता है। यह शो अपने ड्रामा प्लॉट्स से जितना सुर्खियां बटोरता है। उतना ही इसके कलाकार अपनी ऑफ-स्क्रीन एक्टिविटीज के कारण सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। इस बीच शो को अलविदा कह चुके एक्टर्स प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता ‘बिग बॉस’ के अपकमिंग सीजन में अपनी एंट्री की खबरों को लेकर चर्चा में है।

करण वी ग्रोवर से मिले प्रियंका और अंकित
प्रियंका और अंकित को एक साथ बिग बॉस 16 में प्रवेश करते देख दर्शक बेहद खुश हैं और अब, उनके शो से प्रियंका और अंकित के को-एक्टर्स में से एक ने शो में एंट्री करने से पहले एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है। प्रियंका और अंकित ने एक्टर करण वी ग्रोवर से मुलाकात की जो कभी ‘उडारियां’ का भी हिस्सा थे।

बिग बॉस में एंट्री करने से पहले दोनों करण के घर गए थे और वीडियो में सभी अच्छा टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे है।

करण ने निभाई थी अंगद की भूमिका
वीडियो में हम देख सकते है कि करण, प्रियंका और अंकित काफी समय बाद एक-दूसरे से मिलकर बेहद खुश नजर आए। बता दें कि ‘उडारियां’ में करण वी ग्रोवर ने अंगद की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कुछ महीने पहले शो को अलविदा कहा था। उनके किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan V Grover (@karanvgrover)

फैंस ने किया विश
बताते चले कि प्रियंका जहां पहली बार किसी रियलिटी शो में नजर आएंगी, वहीं जहां तक ​​एक्ट्रेस की बात है तो उनसे भी ज्यादा उनके फैंस उन्हें बिग बॉस में देखने के लिए खुशी से झूम रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंका ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही हैं और उनके चाहने वालों उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

प्रियंका के फैंस बिग बॉस 16 में उनके एक बड़े हिट होने की उम्मीद कर रहे हैं और उन्हें पूरा यकीन है कि एक्ट्रेस शो में धूम मचाने वाली हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter