बिरसा मुंडा की जयंती मनाने दतिया से भोपाल जाएंगी 30 बसें, पंचायत सचिवों को दी गांवों से एक हजार लोगों को लाने की जिम्मेदारी

Datia News : दतिया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। प्रदेश सहित ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिले में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के संबंध में कलेक्टर संजय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी

कमलेश भार्गव, एएसपी कमल मौर्य, सहायक नोडल अधिकारी धनंजय मिश्रा, समाजसेवी डा.राजू त्यागी, रमेश अदिवासी सहित जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Banner Ad

कलेक्टर ने बैठक में बताया कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को राज्य सरकार ने प्रदेश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले से 1 हजार अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग भाग लेंगंे। इसके लिए 30 बसों की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में जाने वाले लोगों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन एवं ठहरने तथा आने जाने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 14 नवंबर को सुबह 7 बजे से जिला मुख्यालय दतिया से सम्बन्धित गांवों से लोगों को लाने के लिए बसें रवाना की जाएंगी।

सम्बन्धित गांवों से लोगों को एकत्रित कर बसें जिला मुख्यालय के लिए रवाना होगी। जहां होमगार्ड कार्यालय नाके से दोपहर में 3 बजे बसें भोपाल में आयेाजित कार्यक्रम के लिए रवाना की जाएंगी। लोगों को एकत्रित कर लाने एवं उन्हें वापस छोडने की जवाबदारी पंचायत सचिवों की रहेगी।

कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येेक बस के एक पुलिस अधिकारी, एक वाहन प्रभारी तथा एक पार्टी संगठन का पद पदाधिकारी भी साथ जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बस पर गौरव दिवस के कार्यक्रम का बैनर लगाया जाएगा।

जिस पर दतिया जिला एवं गांव का नाम भी लिखा होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बस में मास्क एवं सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में जाने वाले व्यक्तियों को गर्म कपडे लेकर जाना होगा।

कलेक्टर ने कहाकि जाने वाले व्यक्तियो को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सकें।

उन्होंने बैठक में कहाकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के उपस्थित पदाधिकारियो से कहाकि वे परपंरागत परिधानों एवं वाद्य यंत्रो के साथ गीत-संगीत का उत्साह पूर्वक प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में शामिल हों।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter