शहजाद हत्याकांड का एक और आरोपी कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, तीन आरोपियों की पूर्व में हो चुकी है गिरफ्तारी, तीन अभी भी फरार

Datia News : दतिया । कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित शहजाद हत्याकांड मामले के आठ हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार करने में शनिवार को सफलता हांसिल की है।

बता दें कि इससे पूर्व इस हत्याकांड के तीन आरोपित जिसमें पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पुत्र व पूर्व पार्षद हर्ष यादव, रविंद्र खटीक और अनिल भूमनानी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। इन तीनों पर पुलिस ने आठ-आठ हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। अभी भी इस हत्याकांड के तीन आरोपित फरार है।

कोतवाली टीआई रविंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि शहजाद हत्याकांड मामले में अब तक कुल 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर हत्याकांड के चौथे आरोपित अब्दुल मजीद उर्फ डोंडू निवासी दांतरे की नरिया को असनाई के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

उसके पास से हत्या में उपयोग की जाने वाली एक लाठी भी बरामद की गई है। बता दें कि विगत 27 अगस्त को आरोपित पूर्व पार्षद हर्ष यादव, रविंद्र खटीक, अनिल भूमनानी और अन्य तीन आरोपितो ने मिलकर शहजाद खान के साथ मारपीट कर पिस्टल से फायर कर उसकी हत्या कर दी थी।

इस मामले में डोंडू भी आरोपित है। जिस पर 8 हजार का इनाम घोषित था। हत्याकांड के अन्य आरोपितों की पुलिस तत्परता से तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपित भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!