शॉकिंग ट्विस्ट का गवाह बनेगा शो, अनुज-वनराज का होगा एक्सीडेंट और……….. !

मुंबई : स्टार प्लस का ब्लॉकबस्टर शो अनुपमा में एक मेजर ट्विस्ट आने जा रहा है। जिसे देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हाँ, एक तरफ वनराज जहाँ अनुज-अनुपमा से उनकी खुशियां छीनने का प्लान बना रहा है वही वह खुद एक ऐसी स्थिति में फंसने वाला है जिससे उसकी जिंदगी पर भी संकट आ जाएगा और साथ ही अनुज की जान भी खतरे में पड़ने वाली है।

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर ‘अनुपमा’ इन दिनों अलग-अलग तमाशे का गवाह बन रहा है। आज के एपिसोड में अनुपमा पाखी को सही सबक सिखाकर अच्छे रास्ते में लाने की कोशिश कर रही है तो वही अनुज भी अब वनराज के साथ बात करके रोज-रोज के झगड़ों को खत्म करना चाहता है। इसके लिए अनुज ने भी वनराज से मिलकर सब कुछ क्लियर करने का मन बना लिया है।

वनराज करेगा परिवार से झगड़ा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज अपने परिवार से झगड़ता है क्योंकि सभी अनुपमा के साथ त्योहार मनाने की जिद करते है।

वह पाखी को ताने मारता है। लेकिन उसे लीला समझाती है कि इतना गुस्सा करने से उसे ही नुकसान होगा। लेकिन वनराज ने मन ही मन अनुज-अनुपमा से बदला लेने की ठान ली है और उसकी यह जिद शो में बड़ा धमाका करने जा रही है।

अनुज-वनराज का होगा एक्सीडेंट
अनुपमा के नेक्स्ट एपिसोड में जो मेजर ट्विस्ट आने जा रहा है उससे ऑडियंस शॉक होने वाली है। दरसल, अनुज वनराज का मैसेज मिलने के बाद उससे मिलने के लिए जाएगा।

वनराज से मिलने के बाद दोनों एक गाड़ी में बैठेंगे और तब वनराज तेज स्पीड में गाड़ी चलाएगा और उसकी इस गलती के कारण वनराज और अनुज का कर एक्सीडेंट हो जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @anupama.daily.episods

निकल जाएगी अनुपमा और काव्या की चीख
अगले एपिसोड के प्रीकेप में दिखाया गया है अनुज और वनराज को ऐसी स्थिति में देखकर अनुपमा और काव्या जोर से चिल्ला उठती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वनराज और अनुज की जान बच पाएगी या शो में कुछ ऐसा होगा जिसकी दर्शकों ने कल्पना भी न की हो। वनराज को ऐसी स्थिति में देख क्या लीला फिर अनुपमा पर हावी होगी या अनुज का परिवार इसके लिए अनुपमा को दोषी मानेगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter